Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

प्राथमिक शाला सुलेंगा नारायणपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता- राकेश उसेंडी

समर्पित संस्था द्वारा गरांजी रसेटी में एक दिवसीय छात्र - छात्राओं को बैंकिंग एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव कि दी गयी जानकारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता है ज्ञानेश्वरी, छात्राओं से किया संवाद

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का राजनांदगांव पुलिस ने किया सम्मान : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता है ज्ञानेश्वरी, छात्राओं से किया संवाद

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का राजनांदगांव पुलिस ने किया सम्मान, छात्राओं से किया प्रेरक संवाद

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता एवं छत्तीसगढ़ पुलिस की एएसआई सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव के सम्मान में राजनांदगांव पुलिस द्वारा पुलिस लाइन मंगल भवन में "A Felicitation & Interaction Session for Girls and Women" आयोजित किया गया। उद्देश्य जिले की बालिकाओं एवं महिलाओं को खेल, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, आईजी श्री अजय यादव, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, सीएसपी वैशाली जैन, डीएसपी मंजुला बाज एवं ज्ञानेश्वरी के माता-पिता उपस्थित रहे। अधिवक्ता, महिला उद्यमी, लायनेस क्लब, जीटो वूमेन विंग, स्कूलों की छात्राएं एवं महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुईं।सम्मान के बाद हुए संवाद सत्र में ज्ञानेश्वरी ने सीमित संसाधनों से अंतरराष्ट्रीय मंच तक के सफर को साझा किया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के विश्वास एवं सहयोग से ही सफलता मिली। उन्होंने मानसिक तैयारी, सकारात्मक सोच, अनुशासित जीवनशैली एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की संघर्षगाथा से जिले की हर बेटी में आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का जज्बा विकसित हो। कार्यक्रम के अंत में ज्ञानेश्वरी एवं उनके माता-पिता का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। उपस्थित सभी ने आयोजन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट पहल बताया।

युधिष्ठिर देवांगन

स्टेट हेड cg fast news

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन