तेन सिंह ठाकुर : तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ शुभारंभ। महिला पतंजलि योग समिति नारायणपुर
Ten Singh Thakur
Mon, May 18, 2026
.तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ शुभारंभ।
महिला पतंजलि योग समिति नारायणपुर के तत्वाधान में तथा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्ग दर्शन में बखरूपारा के गणेश मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
फिट इंडिया के तर्ज पर लोगों को महिला पतंजलि योग समिति नारायणपुर के द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता स्वच्छता एवं नशा मुक्त भारत की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य समाज को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य तथा दैनिक दिनचर्या मे सकारात्म बदलाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।
शिविर प्रभारी व जिलाध्यक्ष राधा जोशी, नारायणपुर तहसील प्रभारी अमिता ठाकुर, ओरछा तहसील प्रभारी बबीता ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, अनीता तिवारी नंदनी देशमुख, पार्षद कमलापति मिश्रा वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन सिंह बैस, डी डी वैष्णव राजेन्द्र जायसवाल ,सहित अनेक योग साधक व साधिकाएं उपस्थित रहे।
योग शिक्षक डी डी वैष्णव के द्वारा योग क्रिया कराया गया।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन