Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

विग्रह से विश्वास” की दिशा में नारायणपुर पुलिस की अभिनव पहल – ‘मैत्री कैफे’ का शुभारंभ

कच्चापाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर, मासिक धर्म जागरूकता एवं कच्चापाल वाटर फॉल में स्वच्छता अभियान आयोजित

अंतागढ़ पुलिस की आबकारी कार्यवाही में 10 लाख से अधिक का अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

कोंडागांव जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : विश्व प्रसिद्ध हैं जिला नारायणपुर का ऐतिहासिक मावली मेला, एक सप्ताह तक चलता है मेला

विश्व प्रसिद्ध हैं जिला नारायणपुर का ऐतिहासिक मावली मेला, एक सप्ताह तक चलता है मेला

जिला नारायणपुर का विश्व प्रसिद्ध हैं माता मावली मेला, हजारों कि संख्या में मेला को देखने आते है, देश विदेश से और छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से भी। मेले में दुकान लगाने सैकड़ों कि संख्या में बाहर से व्यापारी भाई आते है, लोकल निवासी आने वाले शादी ब्याह कि तैयारी के लिए विशेष रूप से बर्तन और भी ज़रूरतों कि चीज़ों कि खरीदारी करते है,बस्तर संभाग का जिला नारायणपुर अपने कला कृतियां, संस्कृति आदिवासी संस्कृति बोली मृदु भाषा घने जंगलों के सौंदर्य यहां के रहने वाले निवासियों के साथ साथ यहां पर मेले में घूमने आने वाले का मन मोह लेता है, प्रकृति का सुंदर दृश्य घने जंगलों के साथ साथ बहते नदी झरनों कि सरसराहट जंगल में रहने वाले जंगली जानवरों के साथ पंछियों का भी मन को मोहने वाले स्वर अबूझमाड़ को और भी अलग ही पहचान देते है, यहां कि खूबसूरत वादियों के साथ यहां का आदिवासी संस्कृति का पहनावा, नाच गाना पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, यहां के जंगलों पहाड़ों में खनिज संपदाओं कि कोई कमी नहीं है, जैसे छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, वैसे ही बस्तर संभाग के जिला नारायणपुर को भी खनिज संपदाओं एवं नदी , झरनों, पहाड़ों जंगलों से सुसज्जीत भंडारण कहना गलत नहीं होगा।

नारायणपुर का ऐतिहासिक माता मावली मेला शुरू, 600 वर्ष पुराना है माता मावली मेला का इतिहास नारायणपुर जिला अपनी प्राकृतिक सौंदर्य वन संपदा और जनजातीय संस्कृति के नाम से जाना पहचाना जाता है, मेला के माध्यम से आदिवासी लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन, वनों और पहाड़ों के बीच तादात्म स्थापित करते है। देव मान्यता और स्थानीय प्रतीक को ध्यान मे रख कर यहां प्रतिवर्ष ऐतिहासिक माता मावली का मेला का आयोजन आस्था और उल्लास से किया जाता है, माता मावली मेला का 600 वर्ष पुराना इतिहास संजोए हुए है, माता मावली की ढाई परिक्रमा के साथ होती है मेले की शुरुआत , इस दौरान रस्म अदायगी और देवी देवताओं , आंगादेव और पाठ देव के साथ सभी परिक्रमा करते है,इस परिक्रमा में क्षेत्र की जनता भी पूरे उत्साह के साथ शामिल होती हैं, माता मावली मेला उद्घाटन कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम , नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, अपर कलेक्टर बिरेंद्र बहादुर पंचभाई, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग राजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत, एवं नगर पंचायत सदस्य गण भाजपा कार्यकर्ता अधिकारी कर्मचारी सभी मौजूद रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन