Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के क्रियान्वयन हेतु जिले में स्वछता तिहार

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के क्रियान्वयन हेतु जिले में स्वछता तिहार

स्वच्छता कार्यक्रम और नारा लेखन के द्वारा लोगों को किया जा रहा जागरूक

जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अभिनव जागरूकता अभियान स्वच्छता तिहार मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के कोंटा, छिंदगढ़ और सुकमा विकासखंडों में 23 एवं 24 मई को व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासन की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और बिहान समूह की महिलाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे स्वच्छता अभियान जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है।

अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर लोगों को कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और उसके चार वर्गों—गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनेटरी कचरा एवं ई-वेस्ट—के पृथक्करण की जानकारी दी जा रही है। बिहान समूह की दीदियों द्वारा स्वच्छता संबंधी प्रेरणादायक नारा लेखन, रैलियां और जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति स्थायी सोच विकसित करना है।

जिले में जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, मानव श्रृंखला बनाकर एवं स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों से ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक जागरूकता बढ़ी है। जिला प्रशासन की सक्रिय पहल और जनभागीदारी के समन्वय से सुकमा जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के सफल क्रियान्वयन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जो स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

जिला ब्यूरो चीफ सुकमा

प्रमोद कुमार नाग।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन