Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : किन्दरवाड़ा में ‘सुशासन तिहार’ का सफल आयोजन, जनता के द्वार पहुंचा सरकार।

किन्दरवाड़ा में ‘सुशासन तिहार’ का सफल आयोजन, जनता के द्वार पहुंचा सरकार।

जनता के द्वार पहुँचे जिला पंचायत, श्री हुंगा राम मरकाम, मौके पर ही सुलझी ग्रामीणों की समस्याएँ*

कलेक्टर अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा सुशासन को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत किन्दरवाड़ा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ शिविर ग्रामीणों के लिए राहत, समाधान और जनकल्याण का बड़ा मंच बनकर सामने आया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और लोगों ने शासन की योजनाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हुंगा राम मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया। शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक सरल एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना था।

शिविर के दौरान प्रशासन की संवेदनशीलता भी देखने को मिली। एक ओर स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए, वहीं दूसरी ओर गर्भवती माताओं का पूजन कर सम्मानपूर्वक गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही 6 माह के शिशुओं के लिए अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आयोजन में स्थानीय सरपंच ममता नाग, सचिव जयसिंह बघेल, पूर्व सरपंच, पंचगण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों को कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पंचायत विभाग के 09, कृषि विभाग का 01, विद्युत विभाग का 01, राजस्व विभाग का 01, पीएचई विभाग का 01 तथा पशु विकास विभाग के 03 आवेदन शामिल रहे। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

ग्रामीणों की सुविधा के लिए शिविर में राशन कार्ड ई-केवाईसी, महतारी वंदन योजना ई-केवाईसी, नया आधार कार्ड पंजीयन एवं अपडेट, बी-1 एवं किसान किताब वितरण तथा एग्री स्टेक पंजीयन जैसी आवश्यक सेवाएं भी मौके पर उपलब्ध कराई गईं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से गांव स्तर पर लोगों को राहत मिल रही है और योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब दूर-दराज कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

जिला ब्यूरो सुकमा

प्रमोद कुमार नाग

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन