Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : सफलता की कहानी रेखा सेन ने अपनाई सौर ऊर्जा बिजली बिल में होगी बड़ी बचत

सफलता की कहानी रेखा सेन ने अपनाई सौर ऊर्जा बिजली बिल में होगी बड़ी बचत

नारायणपुर, 11 मई 2026। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “पीएम सूर्य घर योजना” के तहत नारायणपुर जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार सकारात्मक पहल देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में नारायणपुर शहर की जागरूक एवं प्रगतिशील विद्युत उपभोक्ता श्रीमति रेखा सेन ने अपने निवास पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कर स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में प्रेरणादायक कदम उठाया है।

यह सोलर सिस्टम नारायणपुर के अधिकृत वेंडर कमलेश कुमार बगमारिया (फर्म) के माध्यम से सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। श्रीमति रेखा सेन ने बताया कि विद्युत विभाग नारायणपुर के सहायक अभियंता श्री बिरेंद्र कोसले एवं वेंडर कमलेश कुमार बगमारिया द्वारा उन्हें पीएम सूर्य घर योजना की संपूर्ण जानकारी सरल एवं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई गई। आवेदन प्रक्रिया से लेकर सोलर सिस्टम की स्थापना तक हर चरण में उन्हें पूरा सहयोग मिला, जिससे यह कार्य बेहद सहज और सुचारु रूप से संपन्न हो सका।

उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम लगने से अब बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी और परिवार को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का लाभ मिलेगा। साथ ही यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान साबित होगी।

पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से आम नागरिकों को घर की छत पर सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि लोग ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें। नारायणपुर में इस प्रकार की पहलें अब अन्य उपभोक्ताओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।

विद्युत विभाग ने जिले के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे भी पीएम सूर्य घर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने घरों की छतों पर सोलर सिस्टम स्थापित कर बिजली बिल में बचत करें, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें तथा “हर घर सोलर” के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी निभाएं। सौर ऊर्जा अपनाकर अब नारायणपुर भी उज्ज्वल और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन