तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटीया जिला मुख्यालय नारायणपुर में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की।
Ten Singh Thakur
Fri, Feb 6, 2026
प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटीया जिला मुख्यालय नारायणपुर में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की।
केंद्रीय बजट को जनता के उम्मीद और आकांक्षा के अनुरूप बताया। केंद्रीय बजट को समावेशी विकास, गरीबी उन्मूलन आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा मे महत्वपूर्ण बताया। आत्मनिर्भरता सूक्ष्म व लघुऔर माध्यम उद्योगों के लिए विशेष रुप से फायदे मंद होगा, बजट मे युवाओं महिलाओं और किसानों तथा मध्यम वर्ग को खास प्राथमिकता दी गई है,बजट मे बुनियादी ढांचा, स्वास्थ, शिक्षा, ग्रामीण विकास और हरित ऊर्जा पर ध्यान दिया गया है लाटिया ने बताया की बजट को मुख्यत: तीन भागों में बांटा गया है जिसमें बजट को लोगों के मंशा और आकांक्षा के अनुरूप बताया है ,वहीं दूसरा आर्थिक सशक्तिकरण पर बल दिया गया है और तीसरा सबका साथ सबका विकास बजट की मुख्य बातें रही इस बजट में 7 हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर की सौगात भारतवासियों को दिया गया ।स्वास्थ्य दृष्टिकोण से यह बजट काफी महत्वपूर्ण है जेनेरिक दावों का हर भारतीय तक पहुंच ,आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों को सस्ता इलाज और सुगम बनाना बताया, बजट में राव घाट जगदलपुर रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई।मोदी सरकार के द्वारा सभी जिला मुख्यालय में महिला हॉस्टल बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगी इस बार केंद्रीय बजट में 4000 ई बस चलाने की योजना है जिससे लोगों को यातायात में सुगमता होगी आयकर में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है पीएम सूर्य घर योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है साथ ही छत्तीसगढ़ में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं के समग्र विकास शिक्षा पर बल दिया गया है । भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और आर्थिक रूप शसक्त बनाना है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी भाजपा जिला अध्यक्ष संध्या पवार वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गौतम गोलछा सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन