Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : एसआईआर- केशकाल विधानसभा अंतर्गत राजनीतिक दलों की बैठक*

*एसआईआर- केशकाल विधानसभा अंतर्गत राजनीतिक दलों की बैठक*

*ईआरओ द्वारा दी गई दावा आपत्ति की जानकारी*

*कोंडागांव, 31 दिसंबर 2025/* एसडीएम कार्यालय केशकाल में गत दिवस अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोंडागांव सुश्री आकांक्षा नायक द्वारा राजनीतिक दलों की बैठक ली गई। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 82-केशकाल के कुल 308 मतदान केन्द्रों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को विर्निदृष्ट स्थानों पर किया गया है। साथ ही मतदाताओं से 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति लिया जा रहा है। बैठक में बताया कि गया विधानसभा क्रमांक 82 में कुल 1613 नोटिस जारी की गई है, जिन्हें तामिली हेतु बीएलओ को भेजा गया है। केशकाल विधानसभा के अन्तर्गत नो मैपिंग नोटिस की सुनवाई तिथि 05 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो जाएगा। बैठक में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को फार्म 6, 7, 8 की जानकारी और 9,10, 11, 11ए 11बी उपलब्ध कराई गई।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन