Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : ऐतिहासिक माता मावली मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं को प्रदान किया गया

ऐतिहासिक माता मावली मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं को प्रदान किया गया

नारायणपुर 17 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में प्रतिवर्ष लगने वाले विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक माता मावली मेला में इस वर्ष विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत

(District Legal Services Authority), माननीया श्रीमती किरण चतुर्वेदी जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागाँव एवं सुश्री गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के आदेश अनुसार श्री हरेंद्र सिंह नाग अपर सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, नारायणपुर व कुमारी प्रतिभा मरकाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के निर्देशानुसार एव श्री चंद्र प्रकाश कश्यप पैनल अधिवक्ता नारायणपुर के नेतृत्व में अधिकार मित्र घासीराम नेताम, प्रतिमा दोदी, वर्षा यादव, रेणुका बघेल,मनीषा बघेल, अर्चना बघेल, वर्षा कुमेटी, रूपाली बघेल, फुलेश्वरी सलाम, गीता बघेल,रोशनी करंगा, मनीषा माथरा, केशव नाग, रजंती दुग्गा की ओर से एक स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल के माध्यम से मेले में सुदूर अंचल अबूझमाड़ से आए आदिवासी समुदाय के लोगों और आम जनता को विभिन्न विधिक सेवाओं की योजनाओं, विधिक सहायता तथा कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी

दी गई।मेले में विधिक सेवा प्राधिकरण की एक सराहनीय पहल है, जहां मेले के परिसर में उपस्थित लोगों तक पहुंच कर अधिकार मित्र घासीराम नेताम,वर्षा यादव और रजन्ती दुग्गा ने घूम-घूमकर जानकारी दी तथा स्टॉल पर विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त कानूनी परामर्श, विधिक जागरूकता, लोक अदालत, मध्यस्थता, महिला एवं बाल अधिकार, भूमि विवाद, श्रम कानून, आयुष्मान भारत योजना, तथा अन्य सरकारी योजनाओं (जैसे पीएम आवास, उज्ज्वला, आदि) की जानकारी दी गई। स्टॉल पर पंपलेट वितरित किए गए, साथ ही लोगों के सवालों और शंकाओं के तत्काल जवाब देकर समाधान दिए गए।

विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने बताया कि मेले जैसी बड़ी सभाओं में जहां दूर-दराज के गांवों से लोग आते हैं, वहां विधिक साक्षरता फैलाना बहुत महत्वपूर्ण है। विशेषकर आदिवासी बहुल क्षेत्र में जहां कई लोग कानूनी प्रक्रियाओं से अनजान रहते हैं, इस तरह के शिविर उनकी मदद करते हैं। स्टॉल पर "Access to Justice for All" का संदेश प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। एक स्थानीय निवासी मनीष यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "माता मावली के दर्शन और मेला घूमने का आनंद लेने के साथ-साथ कानूनी जानकारी मिलना बहुत उपयोगी है। कई बार छोटे-छोटे विवादों में लोग ठगे जाते हैं, अब पता चला कि मुफ्त कानूनी मदद उपलब्ध है। जो "न्याय सबके लिए" के मंत्र को साकार कर रहा है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन