Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर में हो रहे मंदिरों में लगातार चोरी से नारायणपुर के मंदिर की सुरक्षा पर उठे सवाल

*जिला नारायणपुर में हो रहे मंदिरों में लगातार चोरी से जिला नारायणपुर के मंदिर की सुरक्षा पर उठे सवाल चोरों ने चुराया पहाड़ी मंदिर के देवी माँ के गहने*

नारायणपुर में बीती रात चोरों ने माता रानी के मंदिर में जाकर चोरी को अंजाम दिया है। वर्तमान की घटना नारायणपुर की प्रसिद्ध कुम्हारपारा स्थित पहाड़ी मंदिर की है यहां पर रात में चोरों ने माता दंतेश्वरी के दान पेटी की हजारों रुपए और चांदी का मुकुट व छत्तर चुरा कर ले गए। इस घटना की जानकारी योग करने के लिए वहां जाने वाले नगर के लोगों के द्वारा हुई। जब वो लोग सुबह सवेरे मंदिर पहुंचे तब उन्होंने ताला टूटा हुआ देखकर मंदिर समिति को सूचना दी। नारायणपुर में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इस बात का पता पिछले दिनों एक ही रात में पांच मंदिरों को निशाना बनाया गया। उस घटना में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ना चोर पकड़े गए और ना ही चोरी किए गए पैसे की जानकारी है।

जिससे नारायणपुर में भक्तों में काफी रोष व्याप्त है। क्या नारायणपुर पुलिस प्रशासन नारायणपुर के मंदिरों में हो रही चोरों के द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक नहीं ले रही है, जिससे मंदिर में चोरी करने वाले चोरों के हौसले बुलंद हो गए है, इसलिए फिर से एक बार नारायणपुर के प्रसिद्ध जिले वासियों के आस्था का केंद्र को टारगेट किया गया है, मंदिर की चोरी की घटना से नारायणपुर जिले का किसी का भी सुना मकान सुरक्षित रहना या चोरों से बचना सवाल खड़ा कर रहा है,जबकि इससे पहले भी इस मंदिर में चोरी की घटना सामने आई थी,

वर्तमान समय में बढ़ते मंदिरों में चोरी की वारदात को लेकर मंदिर के सदस्यों ने सुरक्षा को लेकर उठाएं सवाल।

इस घटना पर सनातन धर्म मंच के युवा संगठन ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि, जिला नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर नारायणपुर को तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करना चाहिए। यदि एक सप्ताह में चोर और माता के गहने नहीं मिले तो डी.जी.पी. से संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही करने का आग्रह किया जायेगा और पूरे जिले में चक्का जाम करने के लिए बाध्य रहेंगे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन