Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

तेन सिंह ठाकुर : ग्राम पंचायत बिंजली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न किया।

ग्राम पंचायत बिंजली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न किया।

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव* *श्री खिलावन राम रीगरी* के *मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव गायत्री साय निर्देशानुसार तथा अपर सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर के निर्देशन* में * माड़ मैत्री चौपाल पुलिस थाना भरण्डा व तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के दारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों एवं आमजनों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना रहा।

शिविर में *अधिकार मित्र रेणुका बघेल* के द्वारा आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम, मोटर यान अधिनियम, श्रम कानून तथा साइबर अपराध से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही नेशनल लोक अदालत के संबंध में ग्रामीणों को उनके प्रकरणों को आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर होने की स्थिति में भी नि :शुल्क विधिक सहायता/सलाह प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा संचालित नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 एवं अन्य सेवाओं की जानकारी दी गई।

*उप .निरीक्षक राजकुमार राय* मोटर यान अधिनियम, नशा मुक्ति अभियान,साइबर अपराध से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 , यौन अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012(POCSO Act) शिविर में थाना स्टाफ व बिंजली सरपंच गमिता कुमेटी , सहायता सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन