Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

कोंडागांव जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : बसंत पंचमी के अवसर पर गुरुदेव के जन्म दिवस (दीक्षा दिवस)को भव्यता के साथ मनाया गया।

बसंत पंचमी के अवसर पर गुरुदेव के जन्म दिवस (दीक्षा दिवस)को भव्यता के साथ मनाया गया।

एंकर गायत्री शक्ति पीठ नारायणपुर मे बसंत पंचमी के अवसर पर पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के जन्म दिवस अवसर पर सामूहिक यज्ञ दीक्षा संस्कार सद्ग्रंथों का वितरण किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। माता गायत्री और पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी की सूक्ष्म और दिव्य आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे श्रद्धालु । यज्ञ, हवन संस्कार और गुरुदेव के विचारों पर आधारित संगोष्ठियों का आयोजन किया गया जो बसंत ऋतु के आगमन के साथ नवचेतना का प्रतीक है। बसंत पंचमी को गुरुदेव के आध्यात्मिक उदय और युग निर्माण योजना के संकल्प के रूप मे मनाया जाता है।आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। संपूर्ण विश्व मे गुरुदेव द्वारा चलाए जा रहे युग निर्माण योजना, व्यक्तित्व और समाज निर्माण, सु - संस्कारीत करने गुरुदेव के विचारों को जन जन तक पहुंचाने और नैतिक उत्थान का संकल्प लेते हैं।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन