Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : आपात स्थिति में अब एक कॉल की दूरी — कोंडागांव जिले में शुरू हुई Dial 112 आपातकालीन सेवा”

आपात स्थिति में अब एक कॉल की दूरी — कोंडागांव जिले में शुरू हुई Dial 112 आपातकालीन सेवा”

“आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन के साथ Dial 112 का शुभारंभ — अब अपराध जांच और आपात सेवा दोनों में नई क्रांति”

दिनांक 20 मई 2026 को कोंडागांव जिले में Dial 112 आपातकालीन सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद श्री महेश कश्यप कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। विशेष रूप से विधायक कोंडागांव सुश्री लता उसेण्डी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी, कलेक्टर कोंडागांव श्रीमती नुपुर पन्ना, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चार्ली सर, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, गणमान्य नागरिक श्री मनोज जैन, श्री नागेश देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चन्द्रा द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा, समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Dial 112 सेवा छत्तीसगढ़ पुलिस की महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है। अब जिले के किसी भी नागरिक को पुलिस, एंबुलेंस, अग्निशमन, महिला सुरक्षा, सड़क दुर्घटना या किसी भी आपात स्थिति में सिर्फ एक नंबर 112 डायल करना पर्याप्त होगा। यह सेवा 24 घंटे × 7 दिन सक्रिय रहेगी। कॉल प्राप्त होते ही आधुनिक कॉल सेंटर में प्रशिक्षित ऑपरेटर तुरंत सूचना लेगा और जीपीएस आधारित प्रणाली के माध्यम से संबंधित सेवा को त्वरित गति से सक्रिय कर देगा। इस सेवा में बहुभाषी सहायता, कॉल रिकॉर्डिंग, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और क्विक रिस्पॉन्स टीम की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे घटनास्थल पर 10-15 मिनट के अंदर पहुंचा जा सकेगा।

Dial 112 सेवा के सुचारू संचालन हेतु सभी कर्मचारियों, कॉल सेंटर ऑपरेटरों एवं क्विक रिस्पॉन्स टीम को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें आपात स्थिति में त्वरित निर्णय, कॉल हैंडलिंग, विभागीय समन्वय और संवेदनशील मामलों में सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा ने कहा, “Dial 112 का शुभारंभ कोंडागांव जिले में नागरिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। अब कोई भी व्यक्ति किसी भी आपात में घबराए नहीं, बस 112 डायल करे। हमारी प्रशिक्षित टीम तेजी से घटनास्थल पर पहुंचकर मदद सुनिश्चित करेगी। नक्सल मुक्त कोंडागांव को हम और अधिक सुरक्षित, आधुनिक एवं नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।”

मोबाइल फॉरेंसिक वैन का भी शुभारंभ

इसी कार्यक्रम में मोबाइल फॉरेंसिक वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अत्याधुनिक वैन में रक्त नमूना परीक्षण किट, डिजिटल साक्ष्य संग्रहण उपकरण, सीसीटीवी फुटेज निकालने की प्रणाली, अंतर्निहित जीपीएस, उच्च क्षमता वाले लैपटॉप-कंप्यूटर, कैमरे तथा अन्य उच्च तकनीकी उपकरण लगाए गए हैं। अब अपराध स्थल पर त्वरित फॉरेंसिक जांच संभव हो सकेगी, जिससे जांच प्रक्रिया अधिक तेज, वैज्ञानिक और विश्वसनीय बनेगी।

जनसामान्य से अपील जिला पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि आपात स्थिति में तुरंत Dial 112 करें तथा अनावश्यक कॉल करके सेवा को बाधित न करें। इस नंबर को अपने मोबाइल में अवश्य सेव कर रखें।

कोंडागांव पुलिस का संकल्प है — “हर आपात में हम तैयार”। Dial 112 और मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से हम जिले के हर नागरिक को सुरक्षा और न्याय की मजबूत भावना प्रदान करना चाहते हैं।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन