Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : नारायणपुर पुलिस ने कुतुल के भीतर मन्दोडा में खोली तीसरी कैम्प

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

जिला नारायणपुर

दिनांक 28.12.2025

🔹शांत, उन्नत और नक्सलमुक्त अबूझमाड की दिशा में अंतिम पायदान थोड़ी दूर; नारायणपुर पुलिस ने नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल के भीतर “मन्दोड़ा” में खोली तीसरी नवीन कैम्प

🔹माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत थाना कोहकामेटा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मन्दोड़ा में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप।

🔹नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, 41वीं वाहिनी, 29वीं वाहिनी, 45वीं वाहिनी ने खोला मन्दोड़ा में जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प।

🟪 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

🟪 इसी कड़ी में थाना कोहकामेटा के ग्राम मन्दोड़ा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों एवं कोहकामेटा-कच्चापाल-कुतुल-कोड़नार-धोबे एक्सिस तक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने एवं विकास कार्यो में सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 28-12-2025 को नारायणपुर पुलिस ने घोर नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र माओवादियों के आश्रय स्थल ग्राम मन्दोड़ा में नवीन कैम्प स्थापित किया गया है। ग्राम मन्दोड़ा में नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। नवीन कैम्प मन्दोड़ा थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत स्थित है तथा जिला मुख्यालय नारायणपुर से 62 किलोमीटर थाना कोहकामेटा से 34 किलोमीटर, कच्चापाल से 25 किलोमीटर, कुतुल से 18 किलोमीटर और कोडनार से 12 किलोमीटर और आदिंग पार से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

🟪 मन्दोड़ा में नवीन कैम्प स्थापित होने से आसपास के क्षेत्र कुमनार, बोयेर, कुमम, गोंडेकोट और मन्दोड़ा में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। अब क्षेत्र में सुरक्षा के निगरानी में सड़क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा।

🟪 नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल सहित नक्सलियों के आश्रयस्थल कोडलियर, बेडमाकोटी, पदमकोट, कान्दुलपार, नेलांगूर, पांगूड, रायनार, एडजुम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम, तोके, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका, परियादी, काकुर, बालेबेड़ा, कोडेनार, कोड़नार, आदिनपार और मन्दोड़ा में कैम्प खोली है।

🟪 श्री पी. सुन्दराज पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,

श्री अमित कांबले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर,

श्री संजीव कुमार, उप महानिरीक्षक, ITBP

श्री रोबिनसन गुरिया पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, सेनानी श्री संदीप पटेल, 16वीं वाहिनी CAF नारायणपुर, सेनानी श्री संजय कुमार, 53 वीं वाहिनी ITBP,

सेनानी श्री राजीव गुप्ता, 45वीं वाहिनी ITBP

सेनानी श्री नरेंद्र सिंह, 41वीं वाहिनी ITBP

सेनानी श्री दुष्यंत राज, 29वीं वाहिनी ITBP, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय सबद्रा,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार,

उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष नेताम,

उप पुलिस अधीक्षक श्री कुलदीप बंजारे,

उप पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशन में नवीन कैम्प स्थापना में नारायणपुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं आईटीबीपी, 53 वी वाहिनी, 41वीं वाहिनी, 29वीं वाहिनी और 45वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन