अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : अबूझमाड़ के दुर्गम इलाकों के स्कूली बच्चों के लिए मावामॉड सपनों का संवाद एक अनोखी पहल का नारायणपुर कलेक्टर ने किया आगाज
Ten Singh Thakur
Tue, Jan 20, 2026
कलेक्टर नारायणपुर की मावा माड़ सपनो का संवाद एक अनोखी पहल
जिला नारायणपुर में कलेक्टर नम्रता जैन ने एक अनोखी पहल मावा माड़ सपनो का संवाद योजना का सुप्रारंभ किया है इस योजना के अंतर्गत अबूझ माड़ ओरछा के अंदरूनी क्षेत्र में संचालित है माध्यमिक शालाओं के अध्यनरत टॉपर बच्चों को जिले में स्थित विभिन्न स्थानों भ्रमण कराया जाकर उन्हें आवश्यकता के अनुरूप सुविधाएं एवं सामग्री प्रदान की जाएगी।
कलेक्ट मेडम नम्रता जैन जी के दिशा निर्देश और जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी लक्ष्मी कांत सिंह के कुशल के नेतृत्व में मावा माड़ सपनो का संवाद कार्यक्रम के तहत दिनांक 19/01/2026 को संयुक्त रूप से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धुरबेड़ा और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहंदी के 31 बच्चों को बस के माध्यम से लाकर जिले के व्यक्ति विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराया गया ।
सर्वप्रथम बच्चों को एजुकेशन हब ग्रांजी में स्थित परीयना दिव्यांग स्कूल का भ्रमण कराया गया । दिव्यांग बच्चों रहन सहन पढ़ने और पढ़ाने तरीके से अवगत हुए।
इसके बाद बच्चों को ग्रन्थालय और साइंस लेब के अवलोकन के दौरान बच्चों को फिजिक्स, केमिस्ट्री जीवविज्ञान से संबंधित मॉडल के माध्यम विस्तार से जानकारी दी गई ।
साइंस लेब के बाद बच्चों को जिला न्यायालय का भ्रमण व अवलोकन कराया गया जहां पर बच्चे जज साहब से मुलाकात कर न्यायालय परिसर में होने वाले कार्यों जाना और समझा।
इसके पश्चात बच्चे कलेक्टर मेडम नम्रता जैन से भेट करने कलेक्टर सभा कक्ष में उपस्थित होकर मेडम से रु ब रु हुए ।कलेक्टर मेडम और बच्चों के बीच परस्पर संवाद किया गया बच्चों ने मेडम से गणित और अंग्रेजी विषय के शिक्षक की मांग की ।
इसके बाद बच्चों ने कलेक्टर परिसर में कलेक्टर मेडम और अन्याधिकारी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाए।
इसके बाद भोजन के लिए बच्चों को बस के माध्यम से बिजली में स्थित शांत सरोवर ले जाया गया जहां पर बच्चों के साथ कलेक्टर नम्रता जैन ,पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुरीया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलको , जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल,सहायक आयुक्त डॉ राजेंद्र सिंह, विनय वर्मा ई pmjsy एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी बच्चों के साथ अलग अलग टेबल में बैठकर भोजन के साथ साथ संवाद किए ।
भोजन के उपरांत बच्चों को ट्रैक शूट जूता मोजा और पिट्ठू बैग का वितरण किया गया।वितरण के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए राधेश्याम रावते जी का शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।इसके बाद बच्चों को शांत सरोवर का भ्रमण कराया जाकर सुपगांव में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण कराया गया जहां पर बच्चे वहां की शिक्षा व्यवस्था रहन सहन से काफी प्राभावित हुए। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।
नारायणपुर शहर बीचों बीच स्थित AG सिनेमा हाल में बहु चर्चित फिल्म तारे जमी पर दिखाया गया।
इसमें ऐसे बच्चे भी थे जो पहली बार नारायणपुर आए थे।बच्चे काफी खुश और गदगद थे उनके चेहरे में खुशी साफ झलक रही थी।
गौरतलब है कि मावा माड़ सपनो का संवाद एक कलेक्टर मेडम द्वारा एक अनोखी पहल है इससे बच्चों में कंप्टीशन की भावना जगेगी जो अन्य बच्चे उन्हें भी पढ़ाई के प्रति जागरूकता आएगी जिन बच्चों को अभी मौका नहीं मिला है अपना मन पढाई लगाएंगे ताकि उन्हें भी इस तरह भ्रमण का अवसर मिल सकेगा।
मावा माड़ सपनो का संवाद कार्यक्रम बच्चों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में वासु देव भारद्वाज मंडल संयोजक राधेश्याम रावटे अधीक्षक, माधव नेटी अधीक्षक, समारू यादव शिक्षक , श्रीमती अंजू देवी कुंजाम शिक्षक बुधराम कुमेटी अधीक्षक,एवं अनुराग नाग शिक्षक का भरपूर योगदान रहा।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन