Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

रचना ठाकुर दंतेवाडा : अंध विश्वास के चलते जादू टोना के शक में हत्या ।

अंध विश्वास के चलते जादू टोना के शक में हत्या ।भांसी पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

थाना भांसी के ग्राम मांझीपारा मसेनार म मृतक - मुरहा अतरा की आरोपी - भीमा अतरा पिता स्व. हुंगा अतरा उम्र 66 वर्ष पता मांझीपारा मसेनार थाना भांसी जिला दन्तेवाडा के साथ जादू-टोना की बात को लेकर बहस बाजी हुआ। बहस बाजी से आरोपी भीमा अतरा उतावला होकर पास के बाडी से लकडी का खोटला उठाकर, मूतक के सिर में प्राणघातक वार कर हत्या कर दिया, व मौके से फरार हो गया था। प्रार्थी - अनिल अतरा की रिपोर्ट पर अप0क्र0 - 01/2026, धारा - 103(ं1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मामले के आरोपी़ - भीमा अतरा पिता स्व. हुंगा अतरा उम्र 66 वर्ष पता मांझीपारा मसेनार थाना भांसी जिला दन्तेवाडा की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दंतेवाड़ा, द्वारा निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय आर के बर्मन सर व अनु0अधि0पु0 - कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप बिसेन के द्वारा त्वरित विवेचना कार्यवाही कर हमराह थाना बल के मामले के फरार आरोपी भीमा अतरा पिता स्व. हुंगा अतरा उम्र 66 वर्ष पता मांझीपारा मसेनार थाना भांसी जिला दन्तेवाडा को मसेनार में दबिश देकर आज दिनांक 29.01.2026 के 13ः50 बजे गिर0 किया गया। और आरोपी की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त लकडी का खोटला को छुपा कर रखे स्थान से बरामद कर जप्त किया गया। गिर0 आरोपी ़- भीमा अतरा पिता स्व. हुंगा अतरा उम्र 66 वर्ष पता मांझीपारा मसेनार थाना भांसी जिला दन्तेवाडा को मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमांड पर भेजने हेतु माननीय न्यायालय बचेली के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

रचना ठाकुर

ब्यूरो चीफ दंतेवाडा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन