Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

रचना ठाकुर दंतेवाडा : यूथ हब में आयोजित प्लेसमेंट शिविर में 40 से अधिक युवाओं ने लिया भाग

यूथ हब में आयोजित प्लेसमेंट शिविर में 40 से अधिक युवाओं ने लिया भाग

दंतेवाड़ा, 23 जनवरी 2026। जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूथ हब, बीपीओ भवन, जावंगा (गीदम), में एक दिवसीय प्लेसमेंट शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के 40 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्लेसमेंट शिविर के दौरान डीओएसटी संस्था द्वारा तकनीकी सहायक पद के लिए युवाओं का प्रत्यक्ष साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की जांच की गई तथा उनके कौशल, अनुभव एवं कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 13 युवाओं का चयन प्रस्तावित किया गया है। इस अवसर पर यूथ हब प्रबंधक ने बताया कि यूथ हब का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण, नौकरी एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है, ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें और अपने भविष्य को सशक्त दिशा दे सकें। यूथ हब द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट शिविर को युवाओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी को देखते हुए आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे रोजगारपरक शिविर आयोजित किए जाने की बात कही।

रचना ठाकुर

ब्यूरो चीफ दंतेवाड़ा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन