Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में नक्सली डंप हथियार बरामद

कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए दो अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में नक्सल डम्प सामग्री, हथियार एवं विस्फोटक बरामद।

जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।

घटना का संक्षिप्त विवरण :

श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन में ,श्री दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, श्री पी.के. दुबे, उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर तेलसी नारायणपुर, श्री निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री राबिन्सन गुरिया, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं श्री रणधीर सिंह गिल, सेनानी 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्रथम कार्यवाही – थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र ।

➡️दिनांक 22.05.2026 को थाना कोयलीबेड़ा एवं जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम पल्लाहूर एवं जपमरका के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल विरोधी सर्च अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी लेने पर जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया एक नक्सल डम्प बरामद किया गया।

➡️बरामद सामग्री ::-

▪️ कंट्रीमेड BGL लांचर – 01 नग

▪️ BGL सेल – 25 नग

▪️ इम्प्रोवाइज्ड फायर कार्टिज – 04 नग

▪️ AK-47 का खाली कार्टिज – 01 नग

▪️ SLR का खाली कार्टिज – 01 नग

▪️ गन पाउडर – लगभग 05 किलोग्राम

▪️ बड़ा सुतली बम – 10 नग

▪️ नक्सली वर्दी – 03 नग

▪️ सोलर चार्जर – 01 नग

▪️ वायर – लगभग 50 फीट

▪️ मेडिकल किट एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री

➡️प्रथम कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम::-

▪️ गिरीराज सिंह – एसी, 40वीं वाहिनी बीएसएफ

▪️ जगदीश प्रसाद बाना – इंस्पेक्टर, 40वीं वाहिनी बीएसएफ

▪️ महेन्द्र कुमार – एसआई, 40वीं वाहिनी बीएसएफ

▪️ नवीन प्रकाश सिंह – एसआई, 40वीं वाहिनी बीएसएफ

▪️ सौरभ यादव – एसआई, 40वीं वाहिनी बीएसएफ

▪️ शैलेन्द्र भास्कर – सउनि, डीआरजी कमाण्डर

🟦 द्वितीय कार्यवाही – थाना छोटेबेठिया क्षेत्र ।

➡️इसी क्रम में दिनांक 23.05.2026 को थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर एवं नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम मरकाबेड़ा, आदनार एवं एलूर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।

➡️ बरामद सामग्री ::-

▪️ 12 बोर रायफल – 03 नग

▪️ BGL लांचर – 01 नग

▪️ BGL सेल – 06 नग

▪️ बारूद – 100 ग्राम

▪️ पोच – 01 नग

▪️ नक्सली वर्दी – 01 नग

▪️ इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 800 नग

▪️ नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 200 नग

द्वितीय कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

▪️ विजय कुलदीप – उनि, डीआरजी कांकेर

▪️ नरेन्द्र ठाकुर – सउनि, डीआरजी नारायणपुर

▪️ रोहिताश – एसआई, बीडीएस टीम बीएसएफ कमाण्डर।

सुरक्षा बलों द्वारा बरामद सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

कांकेर एवं नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों की सतत कार्यवाही से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन