Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

तेन सिंह ठाकुर : ग्राम पंचायत तेरदुल में माड़ मैत्री चौपाल व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

ग्राम पंचायत तेरदुल में माड़ मैत्री चौपाल व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

माननीय प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव* श्री खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन एवं अपर सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जीतेन्द्र कुमार ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर* श्रीमती बरखा रानी वर्मा,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव सुश्री गायत्री सायके निर्देशानुसार * विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों एवं आमजनों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना रहा।

शिविर में अधिकार मित्र मनीषा माथरा थाना एड़का के द्वारा आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता योजना, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम, सालसा द्वारा चलाये जा रहे पहचान अभियान के तहत प्रत्येक बच्चों के आधार कार्ड बनवाने हेतु संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही नेशनल लोक अदालत के संबंध में ग्रामीणों को उनके प्रकरणों को आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर होने की स्थिति में भी नि :शुल्क विधिक सहायता/सलाह प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 एवं अन्य सेवाओं की जानकारी दी गई। . *थाना प्रभारी एड़का श्री सुदर्शन ध्रुव* * मोटर यान अधिनियम, ,साइबर अपराध से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। , यौन अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012(पॉक्सो एक्ट ) शिविर में थाना उप निरीक्षक श्री आत्मा राम टोंडे व थाना स्टॉप एवं तेरदुल सरपंच, वार्ड पंच, पटेल, कोटवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन