Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दावा–आपत्ति निराकरण की दी गई जानकारी*

*राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दावा–आपत्ति निराकरण की दी गई जानकारी*

*कोण्डागांव, 09 जनवरी 2026/* मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, कोण्डागांव में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोण्डागांव श्री अजय उरांव द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नो मैपिंग कैटेगरी के मतदाताओं को जारी नोटिस, उनकी सुनवाई तथा दावा–आपत्ति निराकरण के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि 05 जनवरी 2026 को कुल 1007 मतदाताओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। साथ ही जिन मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, उन्हें आगे पुनः अवसर प्रदान किया गया है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रपत्र क्रमांक 9, 10, 11, 11(ए) एवं 11(बी) की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई गई।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, तहसीलदार श्री मनोज रावटे सहित सभी सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन