अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : थाना परतापुर कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में आईईडी बरामद
Ten Singh Thakur
Sat, Feb 7, 2026
थाना परतापुर कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में आईईडी बरामद।*
मुरूलनापा जंगल-पहाड़ी 03 नग आईईडी।*
*डीआरजी/बीएसएफ बलों की संयुक्त कार्यवाही।*
*पी सुन्दरराज (भा.पु.से.)* पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,*श्री विपुल मोहन बाला* बीएसएफ महानिरीक्षक सेक्टर भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन, निखिल कुमार राखेचा (भा.पु.से.)* पुलिस अधीक्षक कांकेर,*श्री रणधीर सिंह गिल* सेनानी 40 वी वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम *थाना परतापुर जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र मे दिनांक 06.02.2026 को ग्राम मुरूलनापा जंगल-पहाड़ी मे नक्सलियो द्वारा सुरक्षा बलो को नुकसान पहुॅचाने प्लांट किये गए 02 नग प्रेशर कुकर आईईडी लगभग 05-05 कि० ग्रा० एवं 01 नग बीयर बाटल आईईडी बरामद किया गया। बरामद आईईडी को मौके पर BDS टीम द्वारा डिफ्यूज कर नष्ट किया गया।* थाना परतापुर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन