अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : अबूझमाड़ पीस ऑफ बाइक रैली में सैकड़ों बाइकर्स ने लिया भाग,
Ten Singh Thakur
Sun, Jan 25, 2026
अबूझमाड़ पीस ऑफ बाइक रैली में सैकड़ों बाइकर्स ने लिया भाग,
बाइकर्स ने यातायात नियमों को लेकर दिया जागरूकता संदेश।बूझमाड़ पीस हॉफ बाइक रैली के पांचवें संस्करण के प्रचार-प्रसार तथा 36 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से आज “अबूझमाड़ पीस ऑफ बाइक रैली” का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्रातः 9 बजे परिसर ग्राउंड नारायणपुर से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों, युवाओं, बाइकर्स, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने अबूझमाड़ पीस हॉफ बाइक रैली को सफल बनाने तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने हेतु जागरूकता संदेश दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से सुरक्षित वाहन संचालन और हेलमेट उपयोग की अपील की,
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन