तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : नारायणपुर का ऐतिहासिक माता मावली मेला शुरू, 600 वर्ष पुराना है माता मावली मेला का इतिहास
Ten Singh Thakur
Thu, Feb 12, 2026
नारायणपुर का ऐतिहासिक माता मावली मेला शुरू, 600 वर्ष पुराना है माता मावली मेला का इतिहास नारायणपुर जिला अपनी प्राकृतिक सौंदर्य वन संपदा और जनजातीय संस्कृति के नाम से जाना पहचाना जाता है, मेला के माध्यम से आदिवासी लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन, वनों और पहाड़ों के बीच तादात्म स्थापित करते है। देव मान्यता और स्थानीय प्रतीक को ध्यान मे रख कर यहां प्रतिवर्ष ऐतिहासिक माता मावली का मेला का आयोजन आस्था और उल्लास से किया जाता है, माता मावली मेला का 600 वर्ष पुराना इतिहास संजोए हुए है, माता मावली की ढाई परिक्रमा के साथ होती है मेले की शुरुआत , इस दौरान रस्म अदायगी और देवी देवताओं , आंगादेव और लाट के साथ सभी परिक्रमा करते है,इस परिक्रमा में क्षेत्र की जनता भी पूरे उत्साह के साथ शामिल होती हैं, माता मावली मेला उद्घाटन कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम , नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, अपर कलेक्टर बिरेंद्र बहादुर पंचभाई, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग राजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत, एवं नगर पंचायत सदस्य गण भाजपा कार्यकर्ता अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन