Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर उप जेल नारायणपुर में स्वास्थ्य, टीबी एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर उप जेल नारायणपुर में स्वास्थ्य, टीबी एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित*

नारायणपुर, 20 मई 2026। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर NMHP, NPCDCS एवं TB विभाग द्वारा संयुक्त रूप से उप जेल नारायणपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विचाराधीन कैदियों को उच्च रक्तचाप (HTN), टीबी एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

*डॉ. बी.एन. बनपुरिया (नोडल अधिकारी - NMHP, TB एवं NPCDCS) द्वारा कैदियों को स्वास्थ्य जागरूकता एवं रोगों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। *वहीं डॉ. आरती बोपचे (MD Medical Homoeopathy) द्वारा कैदियों का रक्तचाप परीक्षण किया गया। *कार्यक्रम में NMHP के सोशल वर्कर छत्रपाल साहू, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर उमेश वर्मा, NTEP की जिला PMDT समन्वयक संगीता बम्हनोटिया एवं अन्य स्वास्थ्य स्टॉफ उपस्थित रहे।*

इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पुषागांव (AAM - Brehbeda) पहुंचकर टीबी पॉजिटिव मरीज के घर का भ्रमण किया गया। टीम में नोडल अधिकारी, NTEP के जिला कार्यक्रम समन्वयक जयदीप देवांगन एवं जिला PMDT समन्वयक शामिल रहे। मरीज को प्रोटीन युक्त पोषण आहार लेने एवं नियमित रूप से दवा सेवन करने की सलाह दी गई। साथ ही मरीज के समय-समय पर फॉलोअप एवं स्वास्थ्य निगरानी की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन