Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कांकेर पुलिस द्वारा “ग्रीन पेट्रोलिंग ” की शुरुवातयातायात नियंत्रण, रात्रि गश्त एवं आधुनिक पुलिसिंग को मिलेगा नया आयाम

कांकेर पुलिस द्वारा “ग्रीन पेट्रोलिंग ” की शुरुवातयातायात नियंत्रण, रात्रि गश्त एवं आधुनिक पुलिसिंग को मिलेगा नया आयाम।

कांकेर पुलिस द्वारा “ग्रीन पेट्रोलिंग” की शुरुवात पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए की गई

जिला उत्तर बस्तर कांकेर में कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं गश्त को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में कांकेर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सांसद श्री भोजराज नाग एवं विधायक श्री आशाराम नेताम द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “ग्रीन पेट्रोल” इलेक्ट्रॉनिक पेट्रोलिंग वाहन सेवा का विधिवत हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्री मेखलेंद्र प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री गोविंद वर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

“ग्रीन पेट्रोल” इलेक्ट्रॉनिक पेट्रोलिंग वाहन शहर में निरंतर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों में सतत निगरानी रखी जाएगी, जिससे यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा मिलेगा तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायता प्राप्त होगी।

पुलिस अधीक्षक महोदय का संदेश ::

कांकेर पुलिस आधुनिक तकनीक एवं जनसहभागिता के माध्यम से पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु लगातार कार्य कर रही है। “ग्रीन पेट्रोल” न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि यह आम नागरिकों को पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील :::

➡️ यातायात नियमों का पालन करें।

➡️ वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

➡️ रात्रि में हाई बीम का अनावश्यक उपयोग न करें।

➡️ पुलिस द्वारा दिए गए संकेतों एवं निर्देशों का पालन करें।

➡️ हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

कांकेर पुलिस आम नागरिकों से यह भी अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

कांकेर पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन