Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : जिले में बस्तर पंडुम 2026 का भव्य शुभारंभ पहले दिन पारंपरिक वाद्य यंत्र और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

जिले में बस्तर पंडुम 2026 का भव्य शुभारंभ पहले दिन पारंपरिक वाद्य यंत्र और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

कोण्डागांव, 15 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर अंचल की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों को सहेजने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय स्थित कनेरा रोड के ऑडिटोरियम में जनपद स्तरीय बस्तर पंडुम का भव्य शुभारंभ हुआ।

तीन दिवसीय इस सांस्कृतिक उत्सव के माध्यम से बस्तर की जनजातीय जीवनशैली, लोककला, परंपरा एवं विरासत को मंच प्रदान किया गया है। कार्यक्रम के पहले दिन में वन औषधियों का विशेष प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्थानीय वनोपज एवं पारंपरिक औषधीय ज्ञान को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न जनजातियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य एवं जनजातीय वाद्ययंत्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बस्तर की सांस्कृतिक विविधता, प्रकृति से जुड़ाव और सामुदायिक जीवन की भावना स्पष्ट रूप से झलकती नजर आई।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा बस्तर पंडुम न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम है, बल्कि यह जनजातीय समाज की पहचान, गौरव और आत्मसम्मान को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है। इस आयोजन से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है, वहीं युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिल रही है।

आगामी दो दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में और भी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से बस्तर की समृद्ध विरासत को व्यापक पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम ,जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन