Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

कोंडागांव जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित वीर स्मृति पुलिस प्रीमियर लीग क्रिकेट कप–2026 का भव्य समापन

*नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित वीर स्मृति पुलिस प्रीमियर लीग क्रिकेट कप–2026 का भव्य समापन*

जिला पुलिस नारायणपुर द्वारा आयोजित वीर स्मृति पुलिस प्रीमियर लीग क्रिकेट कप–2026 का आयोजन दिनांक 19.01.2026 से नारायणपुर स्थित क्रीड़ा परिसर मैदान में किया गया था, जिसका भव्य समापन खेल भावना, उत्साह एवं अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न कल दिनांक 25-01-2026 को हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले में पदस्थ पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की कुल 16 टीमों ने सहभागिता कर उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।

कल खेले गए फाइनल मुकाबले में 29वीं वाहिनी आईटीबीपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसटीएफ टीम ने 11.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर मुकाबला 3 विकेट से जीतते हुए टूर्नामेंट की विजेता बनी।

फाइनल मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले एसटीएफ टीम के जितेन्द्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने गेंदबाजी में 2 ओवर में मात्र 16 रन देकर 2 विकेट लिए तथा बल्लेबाजी में केवल 3 गेंदों पर 8 रन बनाकर टीम को निर्णायक जीत दिलाई।

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में 38वीं वाहिनी आईटीबीपी ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 85 रन बनाए, जिसके जवाब में एसपी ऑफिस टीम ने 8.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 86 रन बनाते हुए मुकाबला 4 विकेट से जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले एसपी ऑफिस टीम के शेष नारायण को बेस्ट बैटर अवॉर्ड प्रदान किया गया, जिन्होंने 4 पारियों में कुल 132 रन बनाए। वहीं बेस्ट बॉलर का खिताब 38वीं वाहिनी आईटीबीपी के कप्तान असिस्टेंट कमांडेंट संजीव परोचे ने अपने नाम किया, जिन्होंने 4 पारियों में 6.56 के औसत से 9 विकेट हासिल किए।

इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार 38वीं वाहिनी आईटीबीपी के जितेन्द्र गुर्जर को प्रदान किया गया, जिन्होंने बल्लेबाजी में 3 पारियों में 94 रन, गेंदबाजी में 4 पारियों में 8.25 के औसत से 8 विकेट लिए तथा पूरे टूर्नामेंट में 5 कैच भी पकड़े।

समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा विजेता, उपविजेता एवं अन्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द तथा शारीरिक-मानसिक सुदृढ़ता को बढ़ावा मिलता है।

यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी रही, बल्कि बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने भी रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद उठाया।

नारायणपुर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की बात कही गई।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन