Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

: वनमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर वनमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी अब गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूती आएगी - वनमंत्री श्री कश्यप नारायणपुर, 21 जून 2025// विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत स्वीकृत एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को आज वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वर्ष 2024-25 में स्वीकृत इस एंबुलेंस के लिए स्वास्थ्य विभाग को 40 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी।इस अवसर पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि नारायणपुर जैसे आदिवासी और आंतरिक जिले के लिए यह एंबुलेंस एक महत्वपूर्ण सौगात है। इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक एंबुलेंस गंभीर रूप से बीमार मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ उच्च स्तरीय अस्पताल तक सुरक्षित और त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने में सक्षम है। जीवन रक्षक उपकरणों और आवश्यक दवाइयों से सुसज्जित यह एंबुलेंस अब जिलेवासियों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनेगी।उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस राज को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में सभी आवश्यक उपकरण, जीवन रक्षक दवाइयां और तकनीकी सुविधाओं की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपकरण या दवा की उपलब्धता में कोई कठिनाई आती है तो उन्हें अवगत कराये फिर वे स्वयं स्वास्थ्य मंत्री से समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान करेंगे।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक श्री रूपसाय सलाम, श्रीमती संध्या पवार, श्री बृजमोहन देवांगन, श्री सुदीप झा, श्री जैकी कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन