Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : वन विभाग द्वारा कुरुषनार में बाघ गणना कार्यशाला आयोजित*

*वन विभाग द्वारा कुरुषनार में बाघ गणना कार्यशाला आयोजित*

नारायणपुर 13 जनवरी 2026// वन विभाग द्वारा 12 जनवरी को कुरुषनार में प्रशिक्षण एवं कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय बाघ गणना के अंतर्गत ट्रेल एवं ट्रांसेक्ट सर्वे की विधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को M-StriPES इकोलॉजिकल मोबाइल ऐप के प्रभावी उपयोग, फील्ड से डेटा कलेक्शन, जीपीएस लोकेशन रिकॉर्डिंग तथा वैज्ञानिक पद्धति से सूचनाओं के संकलन की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विशेषज्ञों द्वारा सर्वे के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं मानकों की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य फील्ड स्तर पर कार्यरत अमले की तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करना तथा बाघ गणना को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं वैज्ञानिक बनाना रहा। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन