Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन नारायणपुर के जनजातीय आभूषणों का बिखेरा जलवा

संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

नारायणपुर के जनजातीय आभूषणों का बिखेरा जलवा*

*अबुझमाड़िया जनजाति पर आधारित आभूषण का मंचन*

*गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित*

नारायणपुर, 9 फरवरी 2026/ बस्तर संभाग की गौरवशाली संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण हेतु आयोजित 'बस्तर पंडुम 2026' में नारायणपुर जिले ने सफलता का परचम लहराया है। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित इस भव्य संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में नारायणपुर के जनजातीय नाट्य दल विधा को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।

देश के गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर के कलाकारों को स्मृति चिन्ह और 50 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

संस्कृति के संरक्षण की अनूठी पहल*

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बस्तर के पारंपरिक नृत्य, गीत, खानपान, शिल्प और आंचलिक साहित्य के मूल स्वरूप को सहेजना और स्थानीय कलाकारों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। राज्य सरकार की इस पहल से न केवल विलुप्त हो रही विधाओं को संजीवनी मिल रही है, बल्कि जनजातीय समूहों के सतत विकास का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।

*नारायणपुर के कलाकारों ने जीती प्रतियोगिता*

कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन और जिला सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो के कुशल प्रबंधन में जिले से 12 विधाओं के 107 कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

*प्रथम स्थान* ओरछा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत गुदाड़ी की टीम ने आभूषण विधा में बाजी मारी।

*कला का जीवंत चित्रण*

अबुझमाड़िया जनजाति सदस्यों ने आभूषण सूता, पहुंची, झुमका, रुपिया माला, ऐंठेई, फुली, खिलवा, गुजरी, करदन, बिछिया, किलीप, पायझप, बुलाक, पेड़ी, खुटी और बाली आदि आभूषणों का कलात्मक प्रयोग कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इन कलाकारों ने बढ़ाया जिले का गौरव*

ओरछा विकासखंड में स्थित गुदाड़ी निवासी कलाकार सुदनी दुग्गा एवं मुंगड़ी कोर्राम के द्वारा अपनी प्रतिभा से जिले को गौरवान्वित किया है। कलाकारों की इस सफलता में नोडल अधिकारी श्री अजय तिवारी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कलाकारों को संभाग स्तर तक पहुंचाने और प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन