Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया*

*जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड एवं विज्ञान मेला आयोजन*

जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड एवं बाल विज्ञान मेला का आयोजन प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा के साथ 19 जनवरी को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्द्र प्रसाद बघेल नगरपालिका अध्यक्ष, कार्यक्रम की अध्यक्षता रुपसाय सलाम अध्यक्ष राज्य लघु वनउपज एवं सहकारी संघ छत्तीसगढ़ तथा विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी,रमशीला झा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा छत्तीसगढ़, आलोक शुक्ला अध्यक्ष प्रकृति शिक्षण विज्ञान, संगीता जैन पार्षद, सुदीप झा अध्यक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति, रंजना ठाकुर, दीपाली नाग सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी, माॅं सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

मुख्य अतिथि इन्द्र प्रसाद बघेल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते कहा कि ऐसा आयोजन से बच्चों के मन में जिज्ञासा उत्पन्न होता है। और विज्ञान हमें सिखाता है, हमें कैसे प्रकृति से जुड़ना है।

रूपसाय सलाम ने जिला में चयनित इंस्पायर अवार्ड के सभी बच्चों को बधाई देकर कहा आगे राज्य में चयन होकर और आगे बढ़कर जाना है। क्यों कि गाड़ी में चढ़ना भी विज्ञान का एक हिस्सा है।

विशिष्ट अतिथियों ने सभी बच्चों का हौसला अफजाई करते कहा विज्ञान से वैज्ञानिक बनना है। ऐसा कार्यक्रम से बच्चों में जिज्ञासा और प्रकृति के प्रति प्रेम को बढ़ावा मिलता है।एस एम सी के अध्यक्ष सुदीप झा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों का उत्साह वर्धन करते समापन भाषण में कहा कि वैज्ञानिक सोच और नवाचार की संस्कृति विकसित करता है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक योजना इंस्पायर अवार्ड जो बच्चों में विज्ञान में रुचि बढ़ना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करता है।

इस कार्यक्रम में प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से आए विज्ञान शिक्षकों ने विज्ञान के कई अद्भुत एवं आश्चर्य चकित करने वाले प्रयोग दिखाकर विज्ञान के प्रति रुचि एवं वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने वाले क्रियाकलाप दिखाऐं एवं छात्रों को स्थानीय समस्यायों की पहचान करने और उनके समाधान खोजने के लिए प्रेरित आलोक शुक्ला ने किया।

यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल, जिला मिशन समन्वयक दीनबंधु रावटे, प्राचार्य मनोज बांगड़े के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड बाल विज्ञान मेला का आयोजन हुआ। जिसमें जिला स्तरीय चयनित मॉडल एवं प्रकृति शिक्षण विज्ञान के स्टाल का अवलोकन विभिन्न स्कूलों से आये विद्यार्थियों एवं प्रभारी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने किया। जिसमें तीन सौ विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दिया।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन