Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

अंतागढ़ पुलिस की आबकारी कार्यवाही में 10 लाख से अधिक का अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

कोंडागांव जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : जिला कलेक्टर नम्रता जैन ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम एवं अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन रूट की तैयारियों का किया निरीक्षण*

मुख्यमंत्री कार्यक्रम एवं अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन रूट की तैयारियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण*

अधिकारियों को समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश*

नारायणपुर, 29 जनवरी 2026// जिले में 30 एवं 31 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कार्यक्रम तथा अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन पांचवां संस्करण की तैयारियों को लेकर कलेक्टर नम्रता जैन ने आज मैराथन रूट एवं कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हेलीपेड स्थल, गढ़बेंगाल घोटूल, कुरुषनार स्थित उचित मूल्य दुकान एवं कुरुषनार स्कूल परिसर का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कलेक्टर जैन ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम एवं मैराथन आयोजन की सभी व्यवस्थाएं सुचारू, व्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मंच, पंडाल एवं साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत सहित अन्य आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने मैराथन दौड़ मार्ग में बनाए जा रहे स्वागत प्वाइंट्स का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि प्रतिभागियों एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डॉ. सुमित गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन