अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला कोंडागांव के दिव्यांग बुद्ध सिंह को मिला मोटराइज्ड ट्रायसायकल
Ten Singh Thakur
Tue, May 19, 2026
*दिव्यांग बुद्ध सिंह को मिला मोटराइज्ड ट्रायसायकल*
*कोण्डागांव, 18 मई 2026/* शासन के मंशानुरूप दिव्यांगजनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार राहत पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिला कार्यालय में ग्राम पंचायत बड़े राजपुर निवासी श्री बुध सिंह सेठिया को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया। यह ट्रायसायकल समाज कल्याण विभाग, कोण्डागांव के माध्यम प्रदान की गई।
श्री सेठिया ने बताया कि बीमारी के कारण उनके दोनों पैर से दिव्यांग हो गए हैं। जिसके कारण उन्हें आवागमन नहीं कर पाता था। मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से अब उन्हें अपने दैनिक कार्यों एवं आवश्यक गतिविधियों के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी। ट्रायसायकल प्रदान करने के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन