अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे अबूझमाड़ के ओरछा, ग्रामीणों से की सीधी चर्चा*
Ten Singh Thakur
Thu, Jan 8, 2026
* उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे अबूझमाड़ के ओरछा, ग्रामीणों से की सीधी चर्चा*
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज अबूझमाड़ क्षेत्र के ओरछा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने मांझी, चालकी, गायता, पेरमा सिरहा, गुनिया, छोटे वनोपज व्यापारियों, स्वसहायता समूह की बहनों एवं स्थानीय ग्रामीणों से आमने-सामने मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
डिप्टी सीएम ने स्कूली बच्चों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल का वितरण किया। उन्होंने घोषणा की कि ओरछा से नारायणपुर तक सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
विजय शर्मा ने कहा कि वर्षों तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास कार्य बाधित रहे, लेकिन अब ओरछा का तेजी से विकास होगा और गांव-गांव तक सड़क पहुंचेगी। उन्होंने नक्सल विचारधारा से जुड़े लोगों से घर वापसी की अपील करते हुए कहा कि सरकार पुनर्वास नीति के तहत उनका खुले दिल से स्वागत करेगी।
उप मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि यदि सरपंच और जनप्रतिनिधि प्रस्ताव पारित कर गांव को नक्सल मुक्त घोषित करते हैं, तो उस गांव को विकास कार्यों के लिए
• राज्य सरकार से 1 करोड़ रुपये,
• जनपद सदस्य से 10 लाख रुपये,
• जिला पंचायत सदस्य से 15 लाख रुपये
इस प्रकार कुल 1 करोड़ 25 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
बस्तर संभाग हेड अर्जुन देवांगन
9424287527
प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर
6264046084
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन