तेन सिंह ठाकुर : बिजली के करंट से चिपक कर हुआ मौत। मुख्य सड़क पर झूल रही है मौत की तार।
Ten Singh Thakur
Tue, May 19, 2026
बिजली के करंट से चिपक कर हुआ मौत। मुख्य सड़क पर झूल रही है मौत की तार।
नारायणपुर जिले के ग्राम आमा सरा में आज बड़ा हादसा हुआ, हादसे में 20 वर्षीय रूपेश कुमार गोटा पिता बिरजू राम गोटा ग्राम जपामरका थाना एडका निवासी की हुई मौत।
नारायणपुर से बड़े डोंगर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित ग्राम आमासरा जो महज नारायणपुर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यहां पर मुख्य सड़क को क्रॉस करती हुई बिजली की 11000किलो वाट की तार काफी नीचे, लगभग 12 से 13 मीटर की ऊंचाई पर दौड़ रही है इसी दौरान नल कूप खनन वाहन बिजली के तार के चपेट में आ गया और बड़ा हादसा हुआ।बिजली के तार को देखने से ऐसे लगता है साक्षात काल दौड़ रही है बिजली के तार को लगे महज अभी 3 महीना भी नहीं बिता, इस दौरान यात्री बस और पत्तों से लदा ट्रक हादसे का शिकार होते हुए बचा किंतु हर कोई उतना भाग्यशाली नहीं होता आज इसी लटकती हुई तार के चपेट में आकर मजदूर रुपेश कुमार गोटा की मौत हो गई । गांव वालों का कहना है कि इसकी शिकायत बिजली विभाग तथा क्षेत्र के लाइन मेन को भी सूचना दी गई है । किंतु मामला जस का जस की तस बना हुआ है । एडका पुलिस शव को कब्जा में लेकर मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन