Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

: महतारी वंदन योेजना से दसरी को मिली आर्थिक संबलता विष्णु के सुशासन में महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर

तेन सिंह ठाकुर महतारी वंदन योेजना से दसरी को मिली आर्थिक संबलता   विष्णु के सुशासन में महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर   नारायणपुर, 17 जनवरी 2025// राज्य में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना लागू की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को दूर करते हुए, उनके स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत, पात्र विवाहित, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। नारायणपुर जिले के ग्राम रायनार निवासी श्रीमती दसरी कोर्राम, जो कृषि एवं मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती हैं, जो इस योजना की लाभार्थी हैं। दसरी ने बताया कि योजना की जानकारी मिलने के पश्चात योजना के लिए आवेदन दिया, जिसकी स्वीकृत होने के पश्चात् उनके खाते में हर महिने एक हजार राशि मिलने लगा। उन्होंने हजार रूपये की राशि से एक छोटे सा दुकान खोला जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया। महतारी वंदन योजना को पूरे 11 महीने हुए है और अब तक 11 हजार रूपये मिल चुके है। दसरी कहती है कि इस योजना से मुझे आर्थिक लाभ के साथ साथ स्वास्थ्य में सुधार एवं जीवन यापन करने के तरीके में बदलाव आये, इस योजना से मुझे काफी मदद मिली एवं मेरा छोटा व्यापार करने का सपना पूरा हुआ है। मैं गांव में रहने वाली महिला हूँ पति के निधन के पश्चात जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था और इस योजना से काफी सुधार एवं राहत मिली जीवन सरल हो गया। मैं इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करती हूं, यह योजना मेरे और मेरे परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना से मेरी तरह और कई महिलाओं का आर्थिक लाभ मिले है जिससे उन्होंने अपने सपने को पूरा किया है। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन