Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

विग्रह से विश्वास” की दिशा में नारायणपुर पुलिस की अभिनव पहल – ‘मैत्री कैफे’ का शुभारंभ

कच्चापाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर, मासिक धर्म जागरूकता एवं कच्चापाल वाटर फॉल में स्वच्छता अभियान आयोजित

अंतागढ़ पुलिस की आबकारी कार्यवाही में 10 लाख से अधिक का अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

कोंडागांव जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : नेशनल लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं की समन्वय बैठक आयोजित

नेशनल लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं की समन्वय बैठक आयोजित

*कोंडागांव 12 फरवरी 2026/* प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन एवं अधिकतम प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निपटारे हेतु मध्यस्थता केन्द्र कोण्डागांव में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट *रेशमा बैरागी पटेल* , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण *गायत्री साय* एवं *अधिवक्ताओं* की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का उद्देश्य नेशनल लोक अदालत के सफल एवं प्रभावी संचालन हेतु न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के मध्य समन्वय स्थापित करना एवं अधिकतम प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण निपटारा सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में लंबित मामलों का निस्तारण की प्रक्रिया और पक्षकारों को अधिकतम लाभ कैसे प्रदान किया जाए तथा नेशनल लोक अदालत के आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई जिसमें विशेष रूप से मामलों की छटनी कार पक्षकारों की सहमति प्राप्त करना एवं आपसी सुलह के माध्यम से मामलों का समाधान सुनिश्चत करने के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया।

साथ ही अधिवक्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर के मामलों के त्वरित समाधान के लिए प्रयास करें और पक्षकारों को सुलह-समझौते के लिए प्रोत्साहित करे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करना है ताकि न्याय प्रक्रिया सरल, सुलभ और कम खर्चीली बन सके और इससे पक्षकारों को राहत मिल सके।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन