Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : भरंडा पंचायत में वनसमिति के 16 लाख रुपये हड़पने की साजिश बेनकाब, आम आदमी पार्टी की छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा की पहल

*भरंडा पंचायत में वनसमिति के 16 लाख रुपये हड़पने की साजिश बेनकाब, आम आदमी पार्टी की छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा की पहल से ग्रामीणों को मिला उनका अधिकार-नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

आज आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की आज आम आदमी पार्टी का छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा रावघाट प्रभावित भरंडा पंचायत के हुच्चाकोट से भरंडा गाँव तक हुआ नाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा से भरंडा के ग्रामीणो को वन विभाग द्वारा वनसमिति के खाते में डाले गए लगभग 16 लाख रुपये को गुपचुप तरीके से हजम करने की तैयारी का सनसनीखेज मामला सामने लाया आम आदमी पार्टी ने समय रहते गाँव पहुँचकर इस पूरे मामले की पोल खोल दी और ग्रामीणों को उनके हक की जानकारी दिलाई।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गाँव में जाकर वन कटाई, वनोपज एवं उसके लाभांश से जुड़ी सच्चाई ग्रामीणों को बताई। हैरानी की बात यह रही कि आज तक गाँव के लोग ऐसे किसी लाभांश से पूरी तरह अनजान थे।

मामले की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी के नेता नरेन्द्र नाग ने तत्काल रेंजर एवं वन विभाग के कर्मचारियों को गाँव बुलाया और ग्रामीणों के सामने पूरे प्रकरण की सच्चाई उजागर की। दबाव के बाद वनसमिति को उसके 16 लाख रुपये के अधिकार को मान्यता मिली और पासबुक गाँव वालों के हाथों में रखने पर सहमति बनी।

इस कार्यवाही के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गाँव वालों ने आम आदमी पार्टी की “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” का आभार जताते हुए कहा कि अगर पार्टी समय पर हस्तक्षेप नहीं करती तो यह राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती। ग्रामीणों ने हर गाँव में आम आदमी पार्टी के ऐसे ही जनहितकारी कार्यों के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग,जिलाध्यक्ष परमीत दुग्गा,

मानसिंह नेताम, रूपधर नेताम, मानकूर पोटाई, मनकू पोटाई, विजय कोर्राम, पंडी करंगा, सुरजीत ठाकुर,साथ ही गाँव के गायता पटेल एवं बड़ी संख्या में युवा साथी शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आदिवासी क्षेत्रों में वनसमिति, वनोपज और जनधन से जुड़े हर अधिकार की रक्षा के लिए पार्टी गाँव-गाँव जाकर जागरूकता अभियान जारी रखेगी और किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन