Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : बखरूपारा से गढ़बेंगाल चौक तक जर्जर सड़क को लेकर चक्कजाम आंदोलन शनिवार को

बखरूपारा से गढ़बेंगाल चौक तक जर्जर सड़क को लेकर चक्कजाम आंदोलन शनिवार को

प्रशासन के आश्वासन के बाद भी सड़क नहीं बना आंदोलन होगा और तेज़। कांग्रेश की जनता से अपील आंदोलन मे जनता की सीधी भागीदारी हो।बखरूपारा से गढ़बेंगाल चौक तक की सड़क अत्यधिक जर्जर सड़क को लेकर बार बार आंदोलन के बाद भी शासन प्रशासन को सड़क बनाने की उदाशीनता से रोज आम जनता जर्जर और गड्ढों सड़क मे पीस रही हैं, जबकि 4 माह पूर्व भी कांग्रेस कमेटी ने नगर बंद कर गढ़बेंगाल चौक मे चक्का जाम कर आंदोलन किया था प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियो के आश्वासन के बाद यहाँ आंदोलन को समाप्त किया गया था आश्वासन के बाद भी प्रशासन आज पर्यन्त तक सड़क नहीं बना सकी हैं किन्तु जिले की नागरिक आम जनता और इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनो का आये दिन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं ज्ञात हो की यहाँ सड़क अबूझमाड़ जिला मुख्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार होने के बावजूद वर्षों से उपेक्षित है। वही यहाँ सड़क लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाइवे विभाग की आपसी लड़ाई मे पीस रही हैं विभाग मे यहाँ सड़क किस विभाग हैं इसकी स्पष्टता नहीं हैं, कांग्रेस पार्टी एवं क्षेत्र की जनता द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व में कई बार चक्का जाम आंदोलन कर चुकी हैं, लेकिन प्रशासन के बार-बार दिए गए आश्वासन आज तक सिर्फ कागजों तक सीमित रहे हैं।

यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसी मार्ग से सत्ता के मंत्री, सांसद एवं वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से आवागमन करते हैं, फिर भी सड़क निर्माण नहीं होना शासन-प्रशासन की उदासीन सोच को दर्शाता है। चुनाव पूर्व जनता से सभी सड़कों के नवीनीकरण का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद आज तक इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।

प्रशासन की अनदेखी से आक्रोशित होकर कांग्रेस पार्टी एवं क्षेत्र की जनता को सुगम यात्रा की लिए रोड निर्माण करने की लिए शनिवार को एड़का चौक शिव मंदिर के सामने व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी कांग्रेस पदाधिकारियो ने आम नागरिक क्षेत्र की जनता से भी अपील की हैं की इस आंदोलन मे शामिल हो और शासन प्रशासन सड़क जल्द बनाये!

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन