तेन सिंह ठाकुर : भाजयुमो का नारायणपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी और दीपक बैज का किया पुतला दहन
Ten Singh Thakur
Sat, May 23, 2026
भाजयुमो का नारायणपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी और दीपक बैज का किया पुतला दहन
नारायणपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस नेराहुल गांघी और दीपक बैज के बयान के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम भाजयुमो जिला अध्यक्ष नानू नाग के आह्वान पर आयोजित किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष नानू नाग ने कहा कि लगातार चुनावी हार के कारण कांग्रेस नेताओं की भाषा और व्यवहार में हताशा झलक रही है। वहीं राज्य लघुवनोपज के अध्यक्ष रूप साय सलाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
कार्यक्रम में भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन