Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

रचना ठाकुर दंतेवाडा : यात्री सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, दंतेवाड़ा में यात्री बसों की सघन जांच, जुर्माना व जब्ती की कार्रवाई

यात्री सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, दंतेवाड़ा में यात्री बसों की सघन जांच, जुर्माना व जब्ती की कार्रवाई

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में यातायात पुलिस एवं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) द्वारा जिले में यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक मापदंडों की बारीकी से जांच की गई। जांच में अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी विंडो, दरवाजों की स्थिति तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों को परखा गया। अधिकारियों ने बस संचालकों को वाहनों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा लंबी दूरी की बसों में अनिवार्य रूप से दो चालकों की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं करने पर तीन बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, वहीं बिना परमिट संचालित एक बस को जब्त किया गया। आरटीओ द्वारा सभी बस संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।.

रचना ठाकुर

ब्यूरो चीफ दंतेवाड़ा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन