Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : ओरछा अबूझमाड़ में मैराथन के अंतर्गत शांति स्वास्थ्य एवं जनभागीदारी का संदेश देने हेतु 5 किलोमीटर दौड़ का किया गया आयोजन

*अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के अंतर्गत शांति, स्वास्थ्य एवं जनभागीदारी का संदेश - एडजूम से ओरछा के बीच 5 कि.मी. मैराथन एवं कुतुल क्षेत्र में मिनी मैराथन का आयोजन*

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के अंतर्गत शांति, स्वास्थ्य एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 18.01.2026 को नारायणपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मैराथन आयोजनों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इसी क्रम में थाना ओरछा क्षेत्र में कैंप एडजूम से प्रात: 07:00 बजे एडजूम से ओरछा के बीच 05 किलोमीटर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उक्त मैराथन में पुरुष वर्ग के 68 एवं महिला वर्ग की 28 प्रतिभागियों सहित कुल 96 धावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

🏃‍♂️ बालक वर्ग (05 कि.मी.) परिणाम

🔹 प्रथम स्थान : लक्ष्मण कुमार पोटायम, निवासी हाई स्कूल ओरछा

🔹 द्वितीय स्थान : विजय कुमार उइके, निवासी ग्राम ओरछा

🔹 तृतीय स्थान : रोहित कुमार उइके, निवासी हाई स्कूल ओरछा

🏃‍♀️ बालिका वर्ग (05 कि.मी.) परिणाम

🔹 प्रथम स्थान : सुनीता उइके, शासकीय विद्यालय

🔹 द्वितीय स्थान : रोशनी कुर्मी

🔹 तृतीय स्थान : पायल वड्रा

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के करकमलों द्वारा मेडल, कप एवं पुरस्कार राशि (₹2500, ₹1500 एवं ₹1000) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

👤 कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि एवं जनप्रतिनिधि

🔹 श्री नरेश कोराम – अध्यक्ष, जनपद पंचायत ओरछा (मुख्य अतिथि)

🔹 श्री बसंत लावत्रे – वरिष्ठ नागरिक, ओरछा

🔹 श्रीमती सरस्वती गोटा – भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, नारायणपुर

🔹 श्रीमती सरोज मचली – वरिष्ठ नागरिक, ओरछा

🔹 श्री देवानंद मडकाम – व्याख्याता, हाई स्कूल ओरछा

🔹 कंपनी कमांडर ओरछा कैंप – श्री गुंजन

🔹 कंपनी कमांडर एडजूम कैंप– श्री कप्तान सिंह

🔹 ब्लॉक स्वास्थ अधिकारी ओरछा

🔹 माँ शारदा विद्या मंदिर विद्यालय ओरछा के खेल शिक्षक

इसके अतिरिक्त *पुलिस सहायता केंद्र कुतुल* में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम कुतुल, पदमकोट, कच्चापाल, कुमेंरदी एवं झारावाही के धावकों ने भाग लिया।

मिनी मैराथन ग्राम कुतुल से पुलिस जन सुविधा केंद्र कोडिल्यार तक आयोजित की गई। मिनी मैराथन के पूर्व सभी धावकों को टी-शर्ट का वितरण किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य शांति, सद्भाव एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :-

प्रथम स्थान : दिनेश कुमार वड्डे

द्वितीय स्थान : संतूराम

तृतीय स्थान : अनिल कुमार जूरी

प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं शांति का संदेश दिया गया।

आयोजन में पुलिस सहायता केंद्र कुतुल, जन सुविधा केंद्र कच्चा पाल, जन सुविधा केंद्र कोडिल्यार, रामकृष्ण मिशन आश्रम के कर्मचारीगण एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह आयोजन अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन की मूल भावना के अनुरूप क्षेत्र में शांति, सौहार्द, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सकारात्मक सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन