Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : 37वाँ सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ बाइक हेलमेट रैली के साथ*

🔸जिला-कांकेर (छ. ग.)

🔸दिनांक- 01.01.2026

*37वाँ सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ बाइक हेलमेट रैली के साथ*

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाना है, जिसका शुभारम्भ श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, श्री आकाश श्रीश्रीमाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन, श्री प्रतीक बंसोड़ प्रशिक्षु (भापुसे), यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात बल कांकेर के द्वारा किया गया-

1. दिनांक 01.01.2026 को यातायात माह का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में किया गया।

2. बाइक हेलमेट जागरूकता रैली को माननीय विधायक महोदय कांकेर श्री आशाराम नेताम जी के उपस्थिति में श्री महेश जैन, जिला अध्यक्ष महोदय भाजपा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शहर भ्रमण हेतु रवाना किया गया।

3. शहर में भ्रमण कर लोगों को हेलमेट पहनने व यातायात नियमों का पालन करने संदेश दिया गया।

4. यातायात पुलिस कांकेर की नई पहल शपथ हस्ताक्षर हेलमेट पहनिये का अभियान का शुभारम्भ शपथ लेकर " मै शपथ लेता हु कि यातायात नियमों का पालन करूँगा " हस्ताक्षर के साथ किया गया।

5. सभी उपस्थित अतिथिगण व पुलिस बल को यातायात नियमों का पालन करने पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर के द्वारा शपथ दिलवाई गई।

इस अवसर पर माननीय विधायक महोदय कांकेर श्री आशाराम नेताम जी, श्री भरत मटियारा, मछुवा कल्याण बोर्ड, श्री अरुण कौशिक, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कांकेर, जन प्रतिनिधगण, इलेक्ट्रिानिक मिडिया के साथी, पुलिस बल कांकेर, सी.टी.जे.डब्लू. कॉलेज कांकेर, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कांकेर, एवं नगर सेना बल कांकेर के साथ लगभग शहर के 500-600 गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन