Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्ति से 21 लाख 30 हजार रुपये नगद बरामद

संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्ति से 21 लाख 30 हजार रुपये नगद बरामद।

दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर थाना कांकेर पुलिस द्वारा धारा 106 बीएनएसएस के तहत की गई कार्यवाही।

🟩 कांकेर पुलिस की सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-

◽मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर) श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 13.05.2026 को एक व्यक्ति अपने पास रखे बैग में भारी मात्रा में नगदी लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी श्री प्रतीक दादासाहब बंसोडे के निर्देशानुसार पुलिस टीम गठित कर तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद मुस्ताक पिता अब्दुल सुहान उम्र 36 वर्ष निवासी संतोषी नगर रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छ.ग.) तथा स्थायी पता परसपुर थाना गुलेरा जिला सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक ग्रे-काले रंग का बैग बरामद किया गया, जिसमें 500 रुपये के 42 बंडल तथा 100 रुपये के 03 बंडल पाए गए। गिनती करने पर कुल 21,30,000 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस द्वारा उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज एवं स्रोत की जानकारी प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु संबंधित व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार का संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

नगदी राशि किसी अपराध में उपयोग किए जाने की आशंका के आधार पर पुलिस द्वारा विधिवत जप्ती पंचनामा तैयार कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत रकम जप्त की गई तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

◽ नगद राशि के सम्बन्ध में जांच हेतु आयकर विभाग रायपुर को पत्र प्रेषित किया गया है।

जप्त संपत्ति का विवरण :-

▪️ 500 रुपये के 42 बंडल – कुल 21,00,000 रुपये

▪️ 100 रुपये के 03 बंडल – कुल 30,000 रुपये

▪️ कुल जप्त नगदी – 21,30,000 रुपये

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम :-

▪️ उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी

▪️ आरक्षक 711 ईश्वर साहू

▪️ आरक्षक 1471 रोशन राठौर

▪️ साइबर सेल प्रधान आरक्षक सचिन शोरी

▪️ आरक्षक भाकेश पटेल

📢कांकेर पुलिस की अपील :-

अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन