Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : पांच आत्म समर्पित माओवादियों सहित 166 जोड़ा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह के बंधन में बंधे।

पांच आत्म समर्पित माओवादियों सहित 166 जोड़ा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह के बंधन में बंधे।

जिला मुख्यालय नारायणपुर के माहका स्थित ऑडिटोरियम में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया । सामूहिक विवाह में आत्म समर्पित नक्सलियों का पांच जोड़ा भी विवाह के बंधन में बंध कर समाज के मुख्य धारा से जुड़े। वर- वधु पक्ष के साथ उनके परिजन भी सामूहिक विवाह में पहुंचे। गायत्री शक्तिपीठ नारायणपुर के आचार्यों द्वारा मंत्रोचार के साथ विवाह संपन्न कराया । वर - वधुओं को आशीर्वाद देने गांव तथा नगर के हजारों महिला पुरुष विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान विवाहित जोड़ा काफी प्रसन्न और संतुष्ट नजर आए , आत्म समर्पित जोड़ा डीजे की धुन में नृत्य कर समाज के मुख्य धारा में जुड़कर काफी प्रसन्न नजर आए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत नव विवाहित जोड़ों को 35000 का चेक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया तथा घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से अपने जीवन को सार्थक बनाने की नसीहत दी इस दौरान विवाह कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रमशिला नाग भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता जैन, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी ,जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्य गण तथा भाजपा के कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन