Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

: बिंजली में आस्था एवं उल्लास के साथ शुरू हुआ बड़ बुन्दीन माता मेला 

तेन सिंह ठाकुर बिंजली में आस्था एवं उल्लास के साथ शुरू हुआ बड़ बुन्दीन माता मेला मेेले मेें भव्यता के साथ हुआ देव परिक्रमा एवं समागम ग्रामीणों द्वारा परंपरागत तरीके से किया गया देव विग्रहों की अगवानी नारायणपुर, 25 अप्रैल 2025// जिले की लोक संस्कृति, देव मान्यता एवं परंपरा का प्रतीक बड़ बुन्दीन माता मेला का पूरी श्रद्धा आस्था एवं उल्लास के साथ 25 अप्रैल को जिले के ग्राम बिंजली में आगाज हुआ। इस क्रम में मेले का विधिवत शुरूवात बड़ बुन्दीन माता मंदिर में पारंपरिक पूजा अर्चना परघाव के साथ हुआ। यहां आस पास के ग्रामों के स्थानीय देवी देवताओं के समागम के साथ मेला स्थल मे तीन परिक्रमा की रस्म पूरी की गई। इस रस्म के दौरान जगह जगह ग्रामीणों द्वारा सभी देवी देवताओं का विग्रहों के प्रतीक स्वरूप डंगई, लाठ, डोली, छत्र की पारंपरिक पूजा अर्चना किया गया। समागम स्थल में शीतला माता, कोकोड़ी करीन, कंकालीन माता, कोट गुड़ीन सहित स्थानीय देवी देवताओं के आगमन से उपस्थित जनमानस श्रद्धा और आस्था से भाव विभोर हो गया। इनके साथ सिरहा, पुजारी एवं गायता भी मौजूद थे। बड़ बुन्दीन माता मेला इस क्षेत्र का बड़ा लोकोत्सव है अतः इस वर्ष भी मेले की रौनक को चार चांद लगाने के लिए दैनिक उपयोगी के वस्तुओं, फैन्सी दुकान, मिष्ठान दुकानों से मेला स्थल पूरी तरह से सजा हुआ है और लोगो की भारी भीड़ उमड़ रही है। ग्राम पंचायत द्वारा भी मेले स्थल मे सभी आवश्यक व्यवस्था जैसे पार्किंग, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये है। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन