Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: दुलर्भ वन्य प्राणी पेंगोलिन की छाल की तस्करी करते दो गिरफ्तार

हेमु साय कीरिपोर्ट दुलर्भ वन्य प्राणी पेंगोलिन की छाल की तस्करी करते दो गिरफ्तार
जगदलपुर! 04 जुलाई,दोनों तस्करो से लगभग 13 किलो पेगोलिन स्केल्स की गई जप्त छत्तीसगढ़ के वनमंत्री श्री केदार कश्यप जी के निर्देशो के बाद वन विभाग लगातार वन अपराध में लिप्त लोगो के विरुद्ध कार्यवाही कर रहा है, इसी सिलसिले में बस्तर वनमण्डल के अन्तर्गत मुखवीर से प्राप्त असूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री श्रीनिवास राव के मार्ग दर्शन एवं बस्तर वनमण्डल के वनमण्डलाधिकारी जगदलपुर के श्री उत्तम कुमार गुप्ता के निर्देशन में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता एवं बस्तर वनमण्डल की संयुक्त टीम बनाकर प्राप्त असूचना के अनुसार जगदलपुर शहर के परपा क्षेत्र के एक घर में दबिस दे कर दो आरोपियों को 13 किलो विलुप्त प्रायः वन्य जीव पेंगोलिन स्केल्स (छाल) के साथ रंगे हाथो पकड़ा गया। पकडे गये आरोपियों से पुछताछ में यह ज्ञात हुआ की दोनो आरोपी बीजापुर जिले के निवासी है, तथा उन्होने पामेंड अभ्यारण तथा इन्द्रावती टाईगर रिर्जव अन्तर्गत आने वाले गांव पुजारी कांकेर एवं सेन्ध्रा आदि, क्षेत्रो से उक्त पकड़े गये स्केल्स को एकत्रित कर जगदलपुर में बेचने के फिराक में लाया गया था, उसको बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे थे। आरोपियों के द्वारा पुछताछ में वन अधिकारियों के समक्ष कई महत्वपूर्ण खुलासे किये है जिसमें अन्तराज्यीय नेटवर्क की जानकारी विभाग को मिली है जिसे धवस्त करने हेतु आगामी कार्यवाही की जा रही है। पकड़े आरोगियों के द्वारा अपना अपराध कबुल करने के उपरान्त उनके विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 (यया संशोधित 2022) के सुसगंत धाराओं के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहाँ से उन्हे 14 दिन न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता से श्री संदीप सिंग सहायक वन संरक्षक, राजेन्द्र निराला वनरक्षक, गजेन्द्र पटेल वनरक्षक, तथा बस्तर वनमण्डल से श्री योगेश कुमार रात्रे (सहायक वन संरक्षक) उपयनमण्डलाधिकरी चित्रकोट, श्री देवेन्द्र सिंह वर्मा वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर (सा.), श्री सौरभ रजंक परिक्षेत्र अधिकारी करपावण्ड, प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक श्री रवीन्द्र धीरही, श्रीमती हेमलता देव, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल सुश्री सृष्टि ठाकुर, अक्षय कश्यप, विवेक जायसवाल, सुमित साहा, एवं डॉ. प्रीतेश पाण्डे, एंव स्थानीय परिक्षेत्र जगदलपुर के स्टॉफ ललनजी तिवारी डिप्टी रेंजर, श्रीधर स्नेही, कमल ठाकुर, उमरदेव कोर्राम, कु. कविता ठाकुर, श्री रामसिंह बघेल, कृष्णा दुबे, सत्यजीत भट्ट, रणवीर सिंग नायक एवं सलिकराम चौकीदार के साथ महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन