Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: कृषिक पशुओं के तस्करों पर थाना तारलागुड़ा की कार्यवाही- कब्जे से 16 पशु (भैंस) बरामद ।

  तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कृषिक पशुओं के तस्करों पर थाना तारलागुड़ा की कार्यवाही- कब्जे से 16 पशु (भैंस) बरामद । [video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/07/VID-20250723-WA0230.mp4"][/video] तेलंगाना राज्य के तस्करों द्वारा छ0ग0 मिनकापल्ली- अन्नाराम पहाड़ी जंगल रास्ते से कृषिक पशुओं को हांककर मुलगू, तेलंगाना की ओर ले जाते हुए पकड़ा गया। कब्जे से छुड़ाए गये 16 मवेशियों को सुरक्षार्थ ग्राम पंचायत तारलागुड़ा सरपंच एवं सचिव के सुपुर्द किया गया। थाना तारलागुड़ा में कृषिक पशु तस्करों के विरूद्ध छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रुरता अधिनियम 1960 के तहत् कार्यवाही की गई है। थाना तारलागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत मुखबीर सूचना पर कि मवेशी तस्करों के द्वारा मिनकापल्ली- अन्नाराम पहाड़ी- जंगल रास्ते से कृषिक पशुओं को हांककर मुलगु, तेलंगाना राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर थाना बल द्वारा ग्राम कोत्तुर के पास जंगल रास्ते से पशुओं को हांककर ले जाते हुए मवेशी तस्करों को पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम :- . मोतीलाल पिता स्व0 सोमा नायक हकर जाति बंजारा उम्र 37 वर्ष निवासी नरसिंगपुर थाना महामुत्ताराम जिला भुपालपल्ली, तेलंगाना 2. रामसिंह पिता हटिया नायक भुकवा जाति बंजारा उम्र 65 वर्ष निवासी बोरलागुडम थाना महामुत्ताराम जिला भुपालपल्ली , तेलंगाना पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास पशु स्वामित्व एवं परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में 16 नग (भैंस) मवेशी बरामद किए गए पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में रिमाण्ड पर प्रस्तुत किया गया। बरामद मवेशियों को सुरक्षार्थ सरपंच एवं सचिव ग्राम पंचायत तारलागुड़ा के सुपुर्द किया गया। प्रधान सम्पादक 6264046087

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन