पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रवास में पहली बार संयुक्त पिछड़ा वर्ग छात्रावास एकता दिवस समारोह मनाया गया
14 जनवरी 2026 को सर्व पिछड़ा वर्ग के छात्र एवं छात्राओ ने बडी ही धूम धाम एवं हर्सोउल्लास के साथ एकता दिवस समारोह को मनाया गया,इस कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने रंगा रंग डांस प्रतियोगिता कि एवं अपनी कला संस्कृति का रंग बिखेरा, दर्शकों ने उक्त कार्यक्रम का लुप्त उठाया, इस कार्यक्रम में शिरकत करने पुराने छात्र एवं छात्राएं सैकड़ो क़ि संख्या में उपस्थित रहे, कार्यक्रम इतना शानदार और मनमोहक था कि दोपहर 1बजे से प्रोग्राम का शुभारम्भ हुआ, कब सूर्यअस्त हो गया समय का पता ही नहीं चला, छात्र एवं छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर एवं कोई कमी नहीं छोड़ी, सभी अतिथियों का मान सम्मान का विशेष ध्यान रखा, पुराने छात्र छात्रओ का भी सम्मान किया गया, एवं अपने गुरुजनो का शुभाशीष लेकर सबका सम्मान किया,रंगा रंग कार्यक्रम से प्रशन्न होकर उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने भेंट के रूप में सभी पार्टी सपेट करने वाले बच्चों को उपहार के रूप में नगद राशि दिया गया, सर्व पिछड़ा वर्ग समाज कि ओर से भी जितने कार्यक्रम हुए चाहे एकल नृत्य हो या सामूहिक सभी को सम्मान के रूप में और उत्साह वर्धन के लिए सभी नृत्य करने वाले छात्र और छात्राओं को उपहार के रूप में नगद राशि का भेंट दिया गया, सभी बच्चों में एक अलग ही खुशी का माहौल था, कार्यक्रम के अंतिम में सभी विशेष अतिथियों का सम्मान किया गया एवं सम्मान चिन्ह के रूप में सम्मान शील्ड का भेंट छात्र एवं छात्राओं के द्वारा दिया गया, कार्यक्रम के समाप्ति में सभी बच्चे छात्र एवं छात्राएं खुशी से झूम उठे और अपनी कला संस्कृति को संजोये हुये लोकल नृत्य करने लगे, जिससे उक्त कार्यक्रम में चार चाँद लग गये,इस समारोह में सर्व पिछड़ा वर्ग के सभी समाजो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर नम्रता जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुडीया,एवं सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के अध्यक्ष गुलाब बघेल, सनातन धर्म मंच के अध्यक्ष एवं सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के महामंत्री नारायण साहू, सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के संरक्षक सोनाराम साहू,कांकेर जिला के सर्व पिछड़ा समाज के अध्यक्ष मधेश्वर जैन,निषाद समाज के अध्यक्ष प्रधुमन निषाद, यादव समाज अध्यक्ष जगन्नाथ यादव,संरक्षक अशोक यादव,कलार समाज के अध्यक्ष बिन्देश्वर महावीर, देवांगन समाज के अध्यक्ष जीतेन्द्र देवांगन, छत्तीसगढ़िया देवांगन समाज के अध्यक्ष मुरलीधर देवांगन,उपाध्यक्ष भेखराम देवांगन, कोषाध्यक्ष देवलाल देवांगन,मानिकपुरी समाज के अध्यक्ष मन्नूदास मानिकपुरी, पंकज दास मानिकपुरी, सोनी समाज के अध्यक्ष चुन्नीलाल सोनीजी, साहू समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार साहू, सेन समाज के अध्यक्ष भूषण कश्यप, ठेठवार समाज के अध्यक्ष प्रशांत यदु,वैष्णव समाज के अध्यक्ष जागेश्वर वैष्णव, रजक समाज के अध्यक्ष निरंजन नाग एवं लगभग सभी समाजो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे,
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान सभी छात्र छात्राओं के साथ साथ संयुक्त अध्यक्ष - कैलाश यादव
संयुक्त उपाध्यक्ष - रेणुका नेगी
संयुक्त सचिव - रुपेश मानिकपुरी
सह सचिव - लिकेश्वर अतकारी
अध्यक्ष - रिकेश यादव
( पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रवास नारायणपुर)
अध्यक्ष - रितिका यादव
(पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या बालिका छात्रावास नारायणपुर) सभी छात्र छात्राओं ने मिल जुल कर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाया,
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527