: स्वच्छता दीदीयों ने स्वच्छता के प्रति जगाई अलख
Mon, Jan 13, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर
स्वच्छता दीदीयों ने स्वच्छता के प्रति जगाई अलख
नारायणपुर, 13 जनवरी 2025 // छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरपालिका परिषद नारायणपुर में स्वच्छता दीदीयों की पहल ने एक नई दिशा दी है। यह अभियान न केवल कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक भी कर रहा है। नगरपालिका नारायणपुर के सभी 15 वार्डों में स्वच्छता दीदी रोजाना घर-घर जाकर कचरा संग्रहण का कार्य कर रही हैं। इस प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए ई-रिक्शा, ऑटो टिप्पर और ट्राइसाइकिल जैसे संसाधन प्रदान किए गए हैं। नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।स्वच्छता दीदी घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझाने और समय पर कचरा बाहर रखने के लिए प्रेरित कर रही हैं। साथ ही, उन्हें रीसाइक्लिंग और पुनः उपयोग के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाने के लिए शिक्षित किया जा रहा है। इस पहल ने स्वच्छता दीदीयों को रोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। उनकी मेहनत और जागरूकता अभियानों के चलते नारायणपुर में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में डॉ. डी.एल. पटेल कार्यक्रम समन्वयक हुए शामिल
Sun, Jan 12, 2025
तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में डॉ. डी.एल. पटेल कार्यक्रम समन्वयक हुए शामिल
भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र नारायणपुर के संयुक्त तत्वाधान पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.डी. एल. पटेल कार्यक्रम समन्वयक शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर, विशेष अतिथि डॉ. अमर सिंह साहू, प्राचार्य बीजापुर महाविद्यालय, डॉ. के. के. मरकाम प्राचार्य, महाविद्यालय चारामा। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे हैं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कुंजाम एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री भगवान दास चांडक। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का मंगलमय शुभारंभ किया गया l प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। डाॅ. पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है आज के युवा कल के भविष्य हैं, विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दे एवं तकनीकी यंत्र का सही-सही उपयोग करें। डॉ. मरकाम ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन को अनुसरण कर अपने जीवन को विकसित और सफल बनाएं। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. साहू ने राष्ट्रीय युवा दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अपने लक्ष्य का निर्धारण करें एवं लक्ष्य के आधार पर ही आगे बढ़े तथा सफलता एक दिन अवश्य प्राप्त होगी। डॉ. कुंजाम ने कहा कि विवेकानंद जी के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। जिला संगठक ने कहा कि आप सभी युवा शिक्षा के माध्यम से सेवा करें और उन्होंने बताया कि युवावस्था में सही दिशा में कार्य करने से व्यक्ति का जीवन सफल होता है। कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 का ऑनलाइन प्रसारण हुआ कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन डॉ. विजय लाल तिवारी एवं डॉ. हरि शंकर अतिथि व्याख्याता, भूगोल ने किया। जिला संगठक श्री बी. डी. चांडक ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 35 विद्यार्थी मौजूद रहे lविज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर62640रु084
: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण
Sun, Jan 12, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण जगदलपुर, 11 जनवरी 2025/ भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान तथा क्षेत्रीय कार्यालय स्वास्थ्य परिवार कल्याण की एक टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारीडॉ.मुकेश सोनी के नेतृत्व में सहायक निदेशक डॉ.किरण स्वप्निल अखाड़े एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्वेता साहू द्वारा शुक्रवार को बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलर और उप स्वास्थ्य केंद्र बेलर तथा उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ाजी का निरीक्षण किया गया। उक्त टीम द्वारा भ्रमण के दौरान एनएलपी, एनसीडी, टीकाकरण, चाइल्ड हेल्थ कार्यक्रम का तकनीकी पर्यवेक्षण किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा सीएचसी के अधीन ग्राम के पारे-टोले में भ्रमण कर विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से रूबरू मुलाकात कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली गई। जिसमें मुख्य रूप से गर्भवती माताओं का पंजीयन एवं टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुखार पीड़ित सदस्यों की जानकारी और उनको दिए गए उपचार के साथ कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में कुष्ठ रोगियों की संख्या और उनके उपचार के बारे में जानकारी ली गई। इसके उपरांत परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत आईयूसीडी के हितग्राहियों, माला एन और सीसी यूजर की जानकारी ली गई। क्षेत्र में नेत्र रोगियों की संख्या के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली गई। पीएचसी बेलर और एसएचसी बेलर, एसएचसी बड़ाजी के उपरांत केंद्रीय चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा सीएचसी लोहण्डीगुड़ा का निरीक्षण किया गया। सीएचसी में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रवीण निगम द्वारा संबंधित कर्मचारियों से चाही गई जानकारी प्राप्त कर केंद्रीय दल को उपलब्ध करवाया। सीएचसी में सत्येंद्र मंडल ,सुपरवाइजर संजय जोशी के साथ सीएचसी के कर्मचारी उपस्थित रहे। पीएचसी बेलर में प्रभारी विवेक मूर्ति के साथ पुष्प लता ठाकुर और भोलाराम बेलर, एसएचसी बड़ाजी में जगतराम भारद्वाज एवं कौशल्या ध्रुवे ने अपने संस्था से संबंधित जानकारी केंद्रीय दल को उपलब्ध करवाई। केंद्रीय चिकित्सा अधिकारियों के इस दल के साथ तकनीकी सहायक के रूप में खण्ड विस्तार प्रशिक्षक श्री केएनबी राव भी उपस्थित रहे।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084